विदेश

नेतन्याहू बोले- जब तक PM हूं फिलिस्तीन देश नहीं बनेगा: गाजा से सेना हटाने से भी इनकार, ट्रम्प का प्लान खारिज किया

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 14 अगस्त 2026 👁️ 2 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
नेतन्याहू बोले- जब तक PM हूं फिलिस्तीन देश नहीं बनेगा:  गाजा से सेना हटाने से भी इनकार, ट्रम्प का प्लान खारिज किया

होमवीडियोसर्चवॉचवेब स्टोरीजई-पेपरटॉप न्यूज़राज्य-शहरयूपी की कांवड़NEWकांवड़ यात्रा रील्सNEWभास्कर इन्वेस्टिगेशनक्रिकेटभास्कर खासDB ओरिजिनलस्पोर्ट्सजंतर-मंतर Reelsबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलजीवन मंत्रवुमनदेशविदेशराशिफलटेक - ऑटोफेक न्यूज एक्सपोज़ओपिनियनमधुरिमामैगजीनयूटिलिटीलाइफ - साइंसमध्य प्रदेशउत्तरप्रदेशराजस्थानबिहारयूपी खासHindi NewsInternationalNetanyahu Rejects Trump 15 Point Gaza Peace Plan | Israel Hamas War Newsनेतन्याहू बोले- जब तक PM हूं फिलिस्तीन देश नहीं बनेगा:गाजा से सेना हटाने से भी इनकार, ट्रम्प का प्लान खारिज किया2 घंटे पहलेकॉपी लिंकइजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को कहा कि जब तक मैं प्रधानमंत्री हूं, फिलिस्तीन देश नहीं बनेगा।

उन्होंने गाजा से इजराइली सेना को हटाने से इनकार किया और कहा कि इजराइल हमास को दिखावटी तौर पर नहीं, बल्कि वास्तव में खत्म करना चाहता है। उन्होंने कहा,

इजराइल ट्रम्प के बोर्ड ऑफ पीस के 15 पॉइंट-प्लान को खारिज करता है। इजराइली सेना तब तक वापस नहीं आएगी, जब तक हमास को निहत्था नहीं कर दिया जाता।

नेतन्याहू ने कैबिनेट बैठक में उन दावों को खारिज किया, जिनमें कहा गया था कि इजराइल ने ट्रम्प का गाजा प्लान मान लिया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 30 जुलाई को दावा किया था कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। इसके तहत जैसे-जैसे हमास अपने हथियार छोड़ेगा, वैसे-वैसे इजराइली सेना गाजा से हटेगी।

ट्रम्प ने नेतन्याहू से वॉशिंगटन में मुलाकात के बाद कहा था कि इजराइल इस समझौते से बहुत खुश है। हालांकि, ट्रम्प ने यह भी माना था कि योजना को लागू करना मुश्किल हो सकता है।

इजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने जुलाई में वॉशिंगटन में मुलाकात की थी।नेतन्याहू ने प्रस्ताव क्यों ठुकराया?

इजराइल में दो महीने बाद आम चुनाव होने हैं। हालिया सर्वे में भी नेतन्याहू की लिकुड पार्टी पीछे है। ऐसे में नेतन्याहू नहीं चाहते हैं कि उनके किसी भी फैसले से उनकी पार्टी को इस चुनाव में घाटा हो।

इजराइल में बड़ी संख्या में लोग अब भी गाजा के खिलाफ सख्त सैन्य कार्रवाई के पक्ष में हैं।

इजराइली सरकार के कई मंत्री गाजा में भी वेस्ट बैंक की तरह यहूदी बस्तियां बसाने की वकालत कर चुके हैं। नेतन्याहू के कट्टर दक्षिणपंथी नेताओं ने ट्रम्प के प्रस्ताव पर विरोध जताया है। वे गाजा से सेना हटाने के सख्त खिलाफ हैं।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।