राजनीति

नेतन्याहू को मिला ट्रंप का खुला और पूर्ण समर्थन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 19 अक्टूबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
नेतन्याहू को मिला ट्रंप का खुला और पूर्ण समर्थन

अक्टूबर 19, नई दिल्ली: इजरायल में आम चुनाव की सरगर्मियों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है। राष्ट्रपति ट्रंप ने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को उनके आगामी चुनाव के लिए अपना खुला और पूर्ण समर्थन दे दिया है। इजरायल की जनता के नाम लिखे एक पत्र में ट्रंप ने नेतन्याहू को 'महान योद्धा और शांति का साझेदार' करार दिया।

ट्रंप ने ईरान के खिलाफ लड़ाई में नेतन्याहू की तारीफ करते हुए कहा कि इजरायल के लिए इस वक्त नेतन्याहू से बेहतर कोई नेता नहीं हो सकता। ट्रंप ने लिखा कि ईरान दशकों से 'इजरायल और अमेरिका के विनाश' का नारा देता आ रहा है, लेकिन नेतन्याहू की अगुवाई में ईरान को सैन्य और आर्थिक रूप से पस्त किया गया है।

घरेलू विरोध और भारी दबाव के बावजूद नेतन्याहू के अडिग रहने की सराहना करते हुए ट्रंप ने साफ कहा कि अमेरिका को इजरायल से बीबी यानी नेतन्याहू जैसा ही सशक्त साझेदार चाहिए, जो देश को कभी निराश नहीं करेगा।

फोटो- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।