देश

नेवी और कोस्ट गार्ड 76 हेलिकॉप्टर खरीदेंगे:15 हजार करोड़ की डील, पुराने चीता-चेतक बेड़े की जगह लेंगे

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 23 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
नेवी और कोस्ट गार्ड 76 हेलिकॉप्टर खरीदेंगे:15 हजार करोड़ की डील, पुराने चीता-चेतक बेड़े की जगह लेंगे

भारतीय नौसेना और भारतीय तटरक्षक बल 15 हजार करोड़ रुपए में 76 यूटिलिटी हेलिकॉप्टर खरीदने की योजना बना रहे हैं। इनका इस्तेमाल पुराने चीता और चेतक हेलिकॉप्टरों की जगह किया जाएगा। प्रस्तावित योजना में नौसेना 51 और तटरक्षक बल 25 हेलिकॉप्टर खरीदेगा। हेलिकॉप्टरों का वजन पांच टन से ज्यादा होगा।

भारतीय कंपनियां विदेशी कंपनियों के साथ मिलकर बनाएंगी रक्षा सूत्रों के मुताबिक, यह प्रस्ताव जल्द ही रक्षा मंत्रालय की बैठक में चर्चा के लिए आ सकता है। हेलिकॉप्टरों का निर्माण भारतीय कंपनियां विदेशी ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर्स (OEMs) के साथ मिलकर करेंगी। यह खरीदी रक्षा बाय एंड मेक (इंडियन) कैटेगरी के तहत की जाएगी।

इसका उद्देश्य सरकार की मेक इन इंडिया पहल के तहत देश में हेलिकॉप्टर बनाना है। दोनों सेनाएं पांच टन से ज्यादा वजन वाले हेलिकॉप्टर शामिल करना चाहती हैं। मौजूदा दो इंजन वाले हेलिकॉप्टरों के ऑपरेशन में आ रही चुनौतियों के कारण यह जरूरत महसूस हुई है। तीनों सेनाओं के हेलिकॉप्टर बेड़े का विस्तार यह प्रस्ताव तीनों रक्षा सेवाओं के पुराने हेलिकॉप्टर बेड़े को बदलने की बड़ी योजना का हिस्सा है।

भारतीय थलसेना और भारतीय वायुसेना भी 400 लाइट हेलिकॉप्टर खरीदने की योजना बना रही हैं। इनमें से 200 हेलिकॉप्टर हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) बनाएगा। बाकी 200 हेलिकॉप्टर निजी क्षेत्र की कंपनियां विदेशी OEMs के साथ साझेदारी में बनाएंगी। रक्षा अधिग्रहण परिषद ने हाल ही में निजी कंपनियों से बनाए जाने वाले 200 हेलिकॉप्टरों के कार्यक्रम को मंजूरी दी है।

इसके लिए जल्द टेंडर जारी होने की उम्मीद है। नौसेना की अलग हेलिकॉप्टर योजनाएं भारतीय नौसेना ने पहले 111 नेवल लाइट यूटिलिटी हेलिकॉप्टर खरीदने का प्रस्ताव दिया था। इस प्रोजेक्ट में ज्यादा प्रगति नहीं हो सकी। नौसेना HAL से 60 यूटिलिटी हेलिकॉप्टर्स मरीन खरीदने की भी योजना बना रही है। HAL इन हेलिकॉप्टरों को देश में विकसित कर रहा है।

तीनों रक्षा सेवाओं को मिलाकर करीब 500 लाइट हेलिकॉप्टरों की जरूरत है। ये भारत की सीमाओं पर टोही और निगरानी अभियानों में अहम भूमिका निभाते हैं। इन सीमाओं में उत्तर में सियाचिन से लेकर पूर्वोत्तर में अरुणाचल प्रदेश तक के इलाके शामिल हैं। नौसेना को खोज और बचाव अभियानों सहित अन्य संचालन भूमिकाओं के लिए लाइट मैरीटाइम हेलिकॉप्टरों

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।