मनोरंजन

'निगेटिव कैसे माना जा सकता है?' कैटरीना कैफ की ट्रोलिंग पर भड़कीं परिणीति चोपड़ा

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 23 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
'निगेटिव कैसे माना जा सकता है?' कैटरीना कैफ की ट्रोलिंग पर भड़कीं परिणीति चोपड़ा

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने पिछले साल नवंबर में अपने बेटे वियान का वेलकम किया था. मां बनने के बाद से कैटरीना ज्यादातर लाइमलाइट से दूर ही नजर आईं.

वहीं, लंबे समय बाद, हाल ही में उन्होंने पति विक्की के साथ मुकेश और नीता अंबानी के गणपति सेलिब्रेशन में शिरकत की. कैटरीना के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनके लुक को लेकर चर्चा शुरू हो गई.

कई यूजर्स ने उनकी प्रेग्नेंसी से पहले और बाद की तस्वीरें शेयर करते हुए उनके लुक पर कमेंट किए. कई सेलेब्ल और फैंस ने उनका सपोर्ट किया.

परिणीति चोपड़ा ने किया रिएक्ट

अब हाल ही में एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने कैटरीना कैफ के सपोर्ट में बात करते हुए कहा कि डिलीवरी के बाद शरीर में आए बदलावों पर कमेंट करना उन्हें अनपढ़ता लगता है.

PTI से बात करते हुए परिणीति चोपड़ा ने कहा, 'जब कोई किसी महिला के पोस्टपार्टम बॉडी पर कमेंट करता है तो मुझे ये अनपढ़ता लगती है.

जैसे अगर आप बाल कटवाते हैं तो आपके बाल छोटे होंगे, छुट्टी पर जाते हैं तो टैन होकर वापस आएंगे और जिम जाते हैं तो एब्स बनेंगे.

आपने अपने शरीर के साथ जो भी किया है, उसके निशान दिखाई देंगे और इन चीजों को सेलिब्रेट किया जाता है.'

उन्होंने आगे कहा, 'लेकिन जब आप एक इंसान, एक बच्चे को जन्म देते हैं तो शरीर पर दिखने वाले उस बदलाव को सेलिब्रेट नहीं किया जाता. इसे निगेटिव कैसे माना जा सकता है?'

नेगेटिविटी से दूर रहती हैं परिणीति

परिणीति चोपड़ा ने बताया कि वो सोशल मीडिया पर ज्यादा समय नहीं बिताती हैं, ताकि नेगेटिविटी से दूर रह सकें.

उन्होंने कहा, 'मैं सोशल मीडिया पर ज्यादा समय नहीं बिताती, इसलिए मुझे किसी भी तरह की ट्रोलिंग के बारे में पढ़ने का मौका नहीं मिलता.

मुझे अपने आसपास या दूसरे लोगों को लेकर हो रही ट्रोलिंग के बारे में भी ज्यादा पता नहीं है.

सच कहूं तो मुझे इसके बारे में ज्यादातर चीजें पता ही नहीं होतीं, क्योंकि मेरे लिए ये सब इतना बुरा है. मुझे लगता है कि य

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।