अपराध

नीमच के भादवा माता मंदिर में नवरात्रि की धूम, दर्शन के लिए उमड़ रहे श्रद्धालु

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 13 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
नीमच के भादवा माता मंदिर में नवरात्रि की धूम, दर्शन के लिए उमड़ रहे श्रद्धालु

दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना

विधायक दिलीप सिंह परिहार सहित अधिकारियों ने किया घट-स्थापना और ध्वजारोहण

सुरक्षा और दर्शन व्यवस्था के विशेष इंतजाम

नीमच, अक्टूबर 12: प्रदेशभर में नवरात्र को लेकर उत्साह का माहौल है आज नवरात्र के दूसरे दिन माँ ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना की जा रही है। नीमच जिले में मालवा की प्रसिद्ध मां जगज्जननी भादवा-माता मंदिर में शारदीय नवरात्रि पर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। पहले दिन से ही दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है।

मंदिर परिसर जय माता दी के जयकारों से गूंज रहा है। इस अवसर पर नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, कलेक्टर हिमांशु चंद्रा और पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने घट-स्थापना और ध्वजा-रोहण किया। मंदिर से जुड़ी मान्यताओं के अनुसार, श्रद्धालु मन्नत पूरी होने पर माता को चांदी की प्रतिमाएं अर्पित करते हैं।

कई भक्त पलंग पर लेटकर मंदिर पहुंचते हैं और माता की कृपा से चलकर लौटने की आस्था व्यक्त करते हैं। नवरात्रि के दौरान प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा, यातायात और दर्शन व्यवस्था के लिए विशेष इंतजाम किए हैं।

--------

बाइट- दिलीप सिंह परिहार — विधायक, नीमच बाइट- हिमांशु चंद्रा — कलेक्टर, नीमच

बाइट- राजेश व्यास — पुलिस अधीक्षक, नीमच बाइट- नवल सुरावत — सरपंच, ग्राम पंचायत भादवामाता

बाइट- श्रद्धालु

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।