नीमच- दीपावली पर पटाखा दुकानों के अस्थायी लाइसेंस के लिए 15 से 22 अक्टूबर तक आवेदन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
दीपावली पर्व पर पटाखों के क्रय-विक्रय के लिए अस्थायी लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इच्छुक आवेदक 15 से 22 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। पात्र आवेदकों को 2 से 11 नवंबर तक की अवधि के लिए लाइसेंस जारी किए जाएंगे।
प्रशासन के अनुसार, नीमच में स्वामी विवेकानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के मैदान, जीरन में दशहरा मैदान और चीताखेड़ा में बस स्टैंड के पास स्थित शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल मैदान पर पटाखा दुकानें लगाई जाएंगी। आवेदन के साथ पासपोर्ट साइज फोटो और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य होगा।
लाइसेंसधारियों को निर्धारित स्थान पर ही दुकान संचालित करनी होगी तथा रेत, पानी और अग्निशमन यंत्रों की व्यवस्था रखनी होगी। दुकान पर लाइसेंस और संबंधित विवरण प्रदर्शित करना भी अनिवार्य रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने पर लाइसेंस निरस्त करने के साथ वैधानिक कार्रवाई की जा सकेगी।