नीमच में सेवा संकल्प अभियान के तहत जाजू सागर बांध के किनारे वृहद वृक्षारोपण हुआ
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
तीन दिनों में 2500 पौधे लगाने का लक्ष्य, जल संरक्षण और पर्यावरण बचाने की अपील की
नीमच में सेवा संकल्प अभियान के तहत जाजू सागर बांध के किनारे वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नीम, बांस और अशोक सहित विभिन्न प्रजातियों के 1100 पौधे रोपे गए। अगले तीन दिनों में 2500 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। विधायक दिलीप सिंह परिहार ने पौधारोपण के साथ पानी और बिजली बचाने की अपील की। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने कम बारिश को देखते हुए जल संरक्षण और उपलब्ध संसाधनों के जिम्मेदारी से उपयोग पर जोर दिया। नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
----- बाइट- हिमांशु चंद्रा, कलेक्टर, नीमच
बाइट- दिलीप सिंह परिहार, विधायक, नीमच बाइट- स्वाति चोपड़ा, नगर पालिका अध्यक्ष, नीमच
-----