नीना गुप्ता की प्रेग्नेंसी की उड़ी थी अफवाह, अब दिग्गज एक्ट्रेस ने तोडी चुप्पी, बताई सच्चाई
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
नीना गुप्ता उन एक्ट्रेसेस में हैं, जो अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं.
उनकी पर्सनल लाइफ से लेकर उनके कपड़ों तक, सोशल मीडिया पर लोग अक्सर अपनी राय देने लगते हैं.
कुछ टाइम पहले नीना गुप्ता विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी के फंक्शन में पहुंची थीं. इस दौरान उनकी फोटोज ने फैंस का ध्यान खींचा था. दरअसल नेटिजन्स को फोटो में दिग्गज अभिनेत्री प्रेग्नेंट लगी थीं.
लोगों ने उनका बेबी बंप नोटिस किया. जिसके बाद उनकी प्रेग्नेंसी के रूमर्स फैल गए थे. वहीं नीना गुप्ता ने अब इन रूमर्स पर अपनी चुप्पी तोड़ी है.
नीना गुप्ता ने प्रेग्नेंसी रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी
दरअसल, नीना गुप्ता मार्च के महीने में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के वेडिंग रिसेप्शन में शामिल हुई थीं.
इस दौरान उनकी कुछ फोटोज और वीडियो सामने आए थे.
फोटोज में साड़ी की प्लेट्स की वजह से उनके पेट थोड़ा उभरा हुआ दिख रहा था.बस फिर क्या था, सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे प्रेग्नेंसी से जोड़ना शुरू कर दिया. देखते ही देखते नीना की प्रेग्नेंसी की अफवाह फैल गई.
अब नीना गुप्ता ने इस पूरे मामले पर अपनी बात रखी है. उन्होंने बताया कि उन्हें इस तरह की बातें सुनकर काफी गुस्सा आया था.
एक्ट्रेस ने न्यूज 18 के साथ बातचीत में बताया, मैं इस अफवाह से इतनी परेशान हो गई थीं कि बाद में जो भी मुझसे इस बारे में पूछता, मैं उससे मजाक करने लगी.
नीना ने समझाया कि उस साड़ी वाली फोटो से लोगों को ऐसा क्यों लगा कि वे प्रेग्नेंट हैं. उन्होंने बताया, मैंने जो साड़ी पहनी थी, उसका कपड़ा काफी मोटा था.
साड़ी की प्लेट इस तरह हो गई थी कि पेट उभरा हुआ दिख रहा था. इसी वजह से लोगों ने अपनी तरफ से प्रेग्नेंसी की बात शुरू कर दी.
ये भी पढें: <a href="https://www.abplive.com/entertainment/bollywood/indias-top-1-percent-anil-kapoor-regrets-not-being-able-to-give-time-to-his-family-says-two-daughter
📡 स्रोत: ABP Live Film