मनोरंजन

नींद में भी एक्टिंग से बाज नहीं आते थे विक्की कौशल, आधी रात को भाई सनी से बोले- मेरा पेपर चेक करो

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 15 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
नींद में भी एक्टिंग से बाज नहीं आते थे विक्की कौशल, आधी रात को भाई सनी से बोले- मेरा पेपर चेक करो

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल की एक्टिंग के लोग दीवाने हैं.

बचपन में भी उनका परफॉर्मेंस देने का अंदाज कुछ ऐसा ही था कि घरवाले भी हैरान रह जाते थे. वह सोते-सोते ऐसी बातें करते थे, जैसे सच में किसी से बातचीत कर रहे हों.

कभी अचानक उठकर भाई सनी कौशल से अपना पेपर चेक करने को कहते, तो कभी मां को बताते कि कोई उनका पर्स छीनकर ले गया है.

विक्की की इसी मजेदार आदत का खुलासा सनी ने 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में किया था.

विक्की और सनी कौशल शो के पहले सीजन में साथ पहुंचे थे.

बातचीत के दौरान सनी ने बताया कि उनके बड़े भाई बचपन में नींद में सिर्फ बड़बड़ाते ही नहीं थे बल्कि ऐसा लगता था जैसे कोई पूरा सीन परफॉर्म कर रहे हों.

सनी के लिए कई बार यह समझना मुश्किल हो जाता था कि विक्की सच में जाग रहे हैं या फिर नींद में ही बोल रहे हैं. सनी ने कहा, 'बचपन में वह नींद में बातें करता था.

आमतौर पर लोग नींद में कुछ बड़बड़ाते हैं लेकिन वह तो पूरी परफॉर्मेंस देता था. मुझे समझ ही नहीं आता था कि वह जाग रहा है या सो रहा है.'

आधी रात को सनी से कहा- मेरा पेपर चेक करो

सनी ने इसी आदत से जुड़ा एक ऐसा किस्सा सुनाया, जिसे सुनकर शो में मौजूद लोग भी हंसने लगे.

उन्होंने बताया, 'एक रात हम दोनों भाई एक ही कमरे में सो रहे थे. विक्की मुझसे 45 मिनट पहले सो गए थे और गहरी नींद में थे.

मैं भी सोने की तैयारी कर रहा था, तभी अचानक विक्की ने अपनी चादर हटाई और उनसे कहा, 'चेक करो.'

सनी ने कहा, 'मुझे समझ नहीं आया कि आखिर किस चीज की बात हो रही है.

मैंने पूछा कि क्या चेक करना है?

इस पर विक्की ने नींद में ही जवाब दिया, 'मेरा पेपर हो गया है, चेक करो.' यह सुनकर मैं हैरान रह गया.

वह गहरी नींद में था लेकिन बातें ऐसे कर रहा था जैसे अभी-अभी एग्जाम देकर उठा हो और अब उसे अपना पेपर चेक करवाना हो.'

सनी ने कहा, 'मुझे समझ में आ गया कि मेरा भाई नींद में ही बातें कर रहा है. ऐसे में मैंने उसे जगाने की क

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

विक्की कौशल की नींद में भी एक्टिंग की आदत पर आधारित खबर है। यह विषय दिखाता है कि अभिनेता की प्रतिभा बचपन से ही प्रकट होती थी, जहाँ वह सोते समय भी संवाद कर लेते थे। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दर्शकों को उनके अनूठे व्यक्तित्व और कार्य नैतिकता के बारे में बताती है, जिससे उनके प्रशंसकों का विश्वास और भी गहरा होता है। आम जनता पर इसका असर सकारात्मक है, क्योंकि यह प्रेरणा देता है कि जुनून और अभ्यास से किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्टता संभव है, और यह दिखाता है कि सच्चे कलाकार कभी आराम नहीं छोड़ते।

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।