राज्य

निरल पूर्ती उत्कृष्ट विधायक सम्मान के लिए चयनित

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 20 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
निरल पूर्ती उत्कृष्ट विधायक सम्मान के लिए चयनित

निरल पूर्ती उत्कृष्ट विधायक सम्मान के लिए चयनित, विधानसभा चयन समिति ने लगाई नाम पर मुहर, विधासनभा स्थापना दिवस पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार करेंगे सम्मानित, उत्कृष्ट कर्मियों को भी मिलेगा सम्मान।

Short Headline: निरल पूर्ती उत्कृष्ट विधायक सम्मान के लिए चयनित

स्थापना दिवस, रांची, डीडी

निरल पूर्ती उत्कृष्ट विधायक सम्मान के लिए चयनित

चयन समिति ने लगाई नाम पर मुहर विधासनभा स्थापना दिवस पर होंगे सम्मानित

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार करेंगे सम्मानित

एंकर झारखंड विधानसभा के स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर चाईबासा के विधायक निरल पूर्ती को उत्कृष्ट विधायक सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। विधानसभा की ओर से उत्कृष्ट विधायक के चयन के लिए गठित समिति ने उनके नाम पर मुहर लगाई है। यह सम्मान विधायी कार्यों में सक्रिय भागीदारी, जनहित के मुद्दों को सदन में उठाने और क्षेत्र के विकास में योगदान के लिए दिया जा रहा है।

होल्ड अप साउंड रिपोर्ट

वीओ 01. झारखंड विधानसभा स्थापना दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट विधायक सम्मान प्रदान करने की परंपरा है। इसी कड़ी में चाईबासा के विधायक निरल पूर्ती का चयन इस वर्ष के उत्कृष्ट विधायक सम्मान के लिए किया गया है। विधानसभा चयन समिति ने उनके नाम का चयन किया है। वहीं, विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने प्रेस वार्ता कर समिति के निर्णय की जानकारी दी।

बाइट- रबीन्द्रनाथ महतो, विधानसभा अध्यक्ष

वीओ 02. निरल पूर्ती चाईबासा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। विधानसभा में क्षेत्र की समस्याओं, जनजातीय समाज के मुद्दों और विकास से जुड़े विषयों को उठाना उनकी विधायी भूमिका का हिस्सा रहा है। अध्यक्ष ने बताया कि 22 नवंबर को विधानसभा स्थापना दिवस के अवसर पर राज्यपाल उत्कृट विधायक को सम्मान प्रदान करेंगे।

बाइट- रबीन्द्रनाथ महतो, विधानसभा अध्यक्ष

वीओ 03. विधानसभा स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर उत्कृष्ट कर्मियों को भी सम्मानित किया जाएगा। समिति ने प्रशाखा पदाधिकारी किरण सुमन बाखला एवं रविकांत समीर तिर्की, अधीक्षक मो. अली अहमद तथा कर्मचारी शिवराज राम एवं संजय कुमार मेहता को उत्कृष्ट कर्मी के रूप में चयनित किया है।

बाइट- रबीन्द्रनाथ महतो, विधानसभा अध्यक्ष

अंतिम वीओ मौके पर चयन समिति के सदस्य नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, विधायक सुरेश पासवान, पत्रकार विनय कुमार और विधानसभा के प्रभारी सचिव रंजीत कुमार मौजूद थे।

रांची से सहयोगी विकास कुमार के साथ प्रणय प्रबोध की रिपोर्ट।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर रांची में विधासनभा स्थापना दिवस पर निरल पूर्ती को उत्कृष्ट विधायक सम्मान से सम्मानित करने के बारे में है। यह विषय दर्शाता है कि राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार द्वारा चयन समिति के निर्णय को मान्यता दी गई है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह राज्य के राजनीतिक नेताओं के कार्यों को मान्यता देती है और सार्वजनिक सेवा में उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करती है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि नागरिकों को यह प्रेरणा मिलेगी कि वे भी समाज में योगदान देकर ऐसे सम्मान के योग्य बन सकते हैं।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।