व्यापार

निर्मला सीतारमण ने भूटान के वित्त मंत्री से मुलाकात की

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 16 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
निर्मला सीतारमण ने भूटान के वित्त मंत्री से मुलाकात की

अक्टूबर 16, नई दिल्ली: केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने थाईलैंड के बैंकॉक में आयोजित विश्व बैंक-आईएमएफ की वार्षिक बैठकों के दौरान भूटान के वित्त मंत्री ल्योनपो लेके दोरजी से मुलाकात की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तस्वीरें साझा करते हुए उन्होंने जानकारी दी कि बैठक में दोनों मंत्रियों ने द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग को मजबूत करने, व्यापार, ऊर्जा, कनेक्टिविटी और वित्तीय एकीकरण को बढ़ावा देने पर चर्चा की।

इसके अलावा, गुजरात स्थित गिफ्ट सिटी और अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकर (IFSCA) के साथ भूटान की भागीदारी बढ़ाने के अवसरों पर भी विचार-विमर्श हुआ। दोनों मंत्रियों ने भारतीय रुपये में भुगतान और लेनदेन की संभावनाओं पर चर्चा की। इस दौरान निर्मला सीतारमण ने भूटान की विकास प्राथमिकताओं में भारत के निरंतर सहयोग की प्रतिबद्धता दोहराई।

दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों को और मजबूत करने पर सहमति जताई। फोटो- केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण और भूटान के वित्त मंत्री ल्योनपो लेके दोरजीसोर्स- एक्स (Ministry of Finance)

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।