नीरू ढांडा ने रचा इतिहास, महिला ट्रैप में जीता गोल्ड
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सितंबर 29, नई दिल्ली: एशियाई खेलों में भारतीय निशानेबाजी का शानदार अभियान जारी है। नीरू ढांडा ने महिला ट्रैप व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। नीरू एशियाई खेलों की व्यक्तिगत ट्रैप या स्कीट स्पर्धा में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज बन गई हैं। नीरू ने फाइनल में 28 अंक हासिल किए और नया एशियाई रिकॉर्ड कायम किया।
उन्होंने पिछले 24 अंक के एशियाई रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए स्वर्ण अपने नाम किया। चीन की सुन युनोंग ने 26 अंक के साथ रजत, जबकि कुवैत की अब्दुलमलिक हाजर ने 21 अंक के साथ कांस्य पदक जीता। नीरू ने इससे पहले महिला ट्रैप टीम स्पर्धा में भी भारत को रजत पदक दिलाने में अहम योगदान दिया था।