निर्वाचन आयोग का बड़ा ऐलान, 17 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में SSR की घोषणा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अक्टूबर 16, नई दिल्ली: निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में फोटो मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण यानी SSR की घोषणा की है। यह प्रक्रिया 1 जनवरी 2027 को अर्हता तिथि मानकर पूरी की जाएगी। इसमें उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, पंजाब, राजस्थान और तमिलनाडु समेत 17 राज्य और केंद्रशासित प्रदेश शामिल हैं।
आयोग ने नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के साथ ही मतदाता सूची में संशोधन पर जोर दिया है। इसके तहत 2027 में पात्र होने वाले मतदाताओं से अग्रिम आवेदन भी लिए जाएंगे। आयोग ने निर्देश दिया है कि सामान्यतः एक मतदान केंद्र पर 1,200 से अधिक मतदाता नहीं होंगे और मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचने के लिए 2 किलोमीटर से अधिक दूरी तय न करनी पड़े। आधार देना स्वैच्छिक रहेगा और इसके अभाव में नामांकन नहीं रोका जाएगा।
मतदाता वोटर्स पोर्टल या ECINET ऐप के जरिए संबंधित फॉर्म भर सकेंगे। आयोग ने मतदाताओं से मसौदा सूची प्रकाशित होने के बाद अपना नाम जांचने और जरूरत पड़ने पर दावा या आपत्ति दर्ज कराने की अपील की है।