नीट पीजी-2026 का परिणाम घोषित
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नीट पीजी-2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। वर्ष 2026-27 के प्रवेश सत्र के विभिन्न एमडी/एमएस/डीएनबी/डॉक्टर एनबी ( 6 वर्षीय पाठ्यक्रम) और पीजी मेडिकल डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 30 अगस्त को देश भर में परीक्षा आयोजित की गई थी।