राज्य

नीट पीजी की 484 सीटों पर दाखिले के लिए राज्य स्तरीय काउंसलिंग शुरू

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 23 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
नीट पीजी की 484 सीटों पर दाखिले के लिए राज्य स्तरीय काउंसलिंग शुरू

23 अक्तूबर 2026, देहरादून: उत्तराखंड के सात मेडिकल कॉलेजों में नीट पीजी की 484 सीटों पर दाखिले के लिए राज्य स्तरीय काउंसलिंग शुरू हो गई है। सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों की इन सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया चार चरणों में पूरी की जाएगी। काउंसलिंग की पूरी प्रक्रिया 31 दिसंबर तक संपन्न होगी।

हेमवती नंदन बहुगुणा चिकित्सा विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर विजय जुयाल ने बताया कि पहले चरण की काउंसलिंग दो नवंबर तक चलेगी। इस चरण में आवंटित सीटों पर दाखिले की अंतिम तिथि 10 नवंबर निर्धारित की गई है।

उन्होंने बताया कि दूसरे चरण की काउंसलिंग 14 से 23 नवंबर तक होगी, जिसमें 30 नवंबर तक दाखिले लिए जाएंगे। तीसरा चरण चार से 12 दिसंबर तक चलेगा और इसमें दाखिले की अंतिम तिथि 18 दिसंबर है। इसके बाद 22 से 25 दिसंबर तक स्ट्रे वैकेंसी राउंड आयोजित किया जाएगा। इस चरण में दाखिले की अंतिम तिथि 31 दिसंबर तय की गई है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।