देश

नीति आयोग के निदेशक ने कुशीनगर में सरकारी योजनाओं और स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 30 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
नीति आयोग के निदेशक ने कुशीनगर में सरकारी योजनाओं और स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा

कुशीनगर में नीति आयोग के निदेशक मनीष कुमार विमल ने जिले के अपने दौरे के दूसरे दिन ग्राम पंचायत पड़री पिपरपाती का निरीक्षण किया। उन्होंने गांव में चल रही विभिन्न सरकारी योजनाओं और स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली।निदेशक ने ग्राम पंचायत में बनी लाइब्रेरी का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वहां पढ़ाई कर रहे और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं से बातचीत की और उनकी पढ़ाई से जुड़ी जानकारी ली।इसके अलावा उन्होंने पंचायत भवन में चल रहे सेवा संकल्प अभियान का भी जायजा लिया और वहां दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।