राजनीति

नितिन नबीन आज शाम पहुंचेंगे रांची, प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में होंगे शामिल

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 23 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
नितिन नबीन आज शाम पहुंचेंगे रांची, प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में होंगे शामिल

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के आज शाम पहुंचेंगे रांची, प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में होंगे शामिल, संगठन मजबूती, भावी कार्यक्रमों और गिरिडीह उपचुनाव पर चर्चा की संभावना।

Short Headline: नितिन नबीन आज शाम पहुंचेंगे रांची, प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में होंगे शामिल

23 अक्टूबर, रांची: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज शाम झारखंड दौरे पर आ रहे हैं। रांची में वे 24 और 25 अक्टूबर को पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में हिस्सा लेंगे। प्रदेश भाजपा द्वारा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रमों और स्वागत की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। श्री नबीन झारखंड प्रवास के क्रम में नेताओं और कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे।

इस दौरान संगठन मजबूती, भावी कार्यक्रमों और गिरिडीह उपचुनाव पर चर्चा की संभावना है। इधर नितिन नबीन के झारखंड आगमन से सभी कार्यकर्ता उत्साहित हैं और रांची में उनका भव्य स्वागत होगा। आज प्रदेश कार्यालय में पदाधिकारियों की बैठक भी बुलाई गई है। पार्टी के प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल रांची पहुंच गए हैं।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज रांची पहुँच कर प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होंगे, जहाँ संगठन की मजबूती, भविष्य के कार्यक्रमों और गिरिडीह उपचुनाव पर चर्चा होगी। यह विषय भाजपा के झारखंड में राजनीतिक रणनीति और चुनावी तैयारी को दर्शाता है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह पार्टी की क्षेत्रीय गतिविधियों और चुनावी योजनाओं की स्पष्टता को उजागर करती है, जिससे पार्टी की दिशा और प्राथमिकताएँ स्पष्ट होती हैं। आम जनता पर इसका असर चुनावी जागरूकता बढ़ाने और स्थानीय मुद्दों पर पार्टी की प्रतिबद

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।