राजनीति

नितिन नवीन का उत्तराखंड दौरा, युवाओं और पूर्व सैनिकों से करेंगे संवाद

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 15 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
नितिन नवीन का उत्तराखंड दौरा, युवाओं और पूर्व सैनिकों से करेंगे संवाद

सितंबर 10, नई दिल्ली: उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी का उत्साह इस समय देखते ही बनता है। पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन इस समय हलद्वानी से लेकर रूद्रपुर तक सियासी समीकरण साधने में जुटे हैं। आज नितिन नवीन हल्द्वानी में युवाओं और पूर्व सैनिकों से संवाद करेंगे। इसके बाद रुद्रपुर में पंजाबी गौरव सम्मेलन में शामिल होकर सिख और पंजाबी समुदाय से संवाद करेंगे।

इससे पहले कल हलद्वानी में नितिन ने प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में कार्यकर्ताओं को कई सुझाव और राजनीतिक मंत्र दिए। उन्होंने विपक्ष को खासतौर पर कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर खूब सियासी हमले किए, उन्होंने कहा कि जिस पार्टी को वंदे मातरम् से नफरत है, उसे लोकतांत्रिक प्रक्रिया में रहने का कोई हक नहीं है।

फोटो: X/NitinNabin

💡 पृष्ठभूमि (Background)

नितिन नवीन का उत्तराखंड दौरा बीजेपी के 2027 विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति का हिस्सा है। हलद्वानी से रूद्रपुर तक यह यात्रा युवाओं और पूर्व सैनिकों के साथ संवाद पर केंद्रित है, जिससे पार्टी को युवा वोटर और सैन्य पृष्ठभूमि वाले मतदाताओं से जुड़ने का मौका मिलता है। यह कदम चुनावी माहौल में पार्टी की सक्रियता और सामाजिक समावेशिता को दर्शाता है। जनता के लिए इसका मतलब है कि पार्टी की नीतियों पर सीधे चर्चा का अवसर मिलेगा, जिससे चुनावी निर्णय लेने में पारदर्शिता और विश्वास बढ़ेगा।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।