मनोरंजन

नीतीश भारद्वाज ने की 'रामायण' की आलोचना, बोले- फिल्म से बेहद दुखी हूं, तारीफ वापस लेता हूं

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 12 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
नीतीश भारद्वाज ने की 'रामायण' की आलोचना, बोले- फिल्म से बेहद दुखी हूं, तारीफ वापस लेता हूं

बी. आर.

चोपड़ा के टीवी शो 'महाभारत' में भगवान कृष्ण का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले एक्टर नीतीश भारद्वाज फिल्म 'रामायण' से काफी निराश हैं. उन्होंने फिल्म देखने के बाद पहले की गई अपनी तारीफ वापस लेने की बात कही.

एक्टर का कहना है कि रामायण केवल एक कहानी नहीं, बल्कि रामायण भारत की संस्कृति, धार्मिक मान्यताओं और पुरानी परंपराओं का एक अहम हिस्सा है.

इसके पात्रों, उनके मूल्यों और महत्व को अपनी सुविधा के अनुसार नए रूप में पेश नहीं किया जाना चाहिए.

रावण के किरदार पर जताई नाराजगी

नीतीश ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि भगवान राम का अवतार धर्म की रक्षा, परंपराओं को बनाए रखने और मर्यादा की स्थापना के लिए हुआ था.

ऐसे में फिल्म में रावण को बेहद उदार, समाज का भला चाहने वाला और सबके साथ समान व्यवहार करने वाला दिखाना उन्हें सही नहीं लगा.

नीतीश भारद्वाज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपनी बात रखी. उन्होंने लिखा, 'रामायण भारत के डीएनए में है. रामायण केवल एक कहानी नहीं है.

यह सनातन भारत की संस्कृति , धार्मिक सोच और मान्यताओं में गहराई से बसी हुई है. इसके नायक, नायिका और खलनायक इस महागाथा के मूल्यों और संदेश का अहम हिस्सा हैं.

उनके करैक्टर और महत्व को यूं ही नए सिरे से नया रूप नहीं दिया जा सकता.'

उन्होंने आगे लिखा, 'भगवान महाविष्णु ने धर्म की रक्षा, परंपरा को बनाए रखने और मर्यादा स्थापित करने के लिए राम अवतार लिया था.

फिल्म में रावण को बहुत उदार, समाज का भला चाहने वाला और सबके साथ बराबरी का व्यवहार करने वाला दिखाकर, मेरी नजर में रामायण की सही सोच को बदल दिया गया है.'

रामायण से दुखी हैं नीतीश

नीतीश ने फिल्म को लेकर अपनी पुरानी तारीफ वापस लेने की बात भी साफ शब्दों में कही.

उन्होंने लिखा, 'मैं इस फिल्म से बेहद दुखी और निराश हूं. मैं इसके बारे में पहले की पोस्ट वापस लेता हूं. मुझे इस फिल्म में तारीफ करने लायक एक भी बात नजर नहीं आ

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

रामायण पर आधारित फिल्म की आलोचना करते हुए नीतीश भारद्वाज ने अपनी पहले की तारीफ वापस ले ली, जिससे यह विषय प्रमुखता से सामने आया। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि भारद्वाज, जो टीवी पर कृष्ण के रूप में प्रसिद्ध हैं, उनकी राय भारतीय सांस्कृतिक कथानक पर गहरा असर डालती है। जनता के लिए इसका असर यह हो सकता है कि वे रामायण की पारंपरिक व्याख्या पर पुनर्विचार करें और फिल्म के प्रति अपनी अपेक्षाओं को समायोजित करें। इसके अलावा, यह चर्चा धार्मिक मूल्यों और आधुनिक फिल्म निर्माण के बीच के अंतर को उजागर करती है।

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।