भोपाल

निवाड़ी - नगर परिषद जेरोन खालसा के अध्यक्ष को पद से वापस बुलाने मतदान 29 सितम्बर को

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 8 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
निवाड़ी - नगर परिषद जेरोन खालसा के अध्यक्ष को पद से वापस बुलाने मतदान 29 सितम्बर को

नगर परिषद जेरोन खालसा के अध्यक्ष को पद से वापस बुलाने मतदान 29 सितम्बर को

भोपाल : राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर परिषद जेरोन खालसा जिला निवाड़ी के अध्यक्ष को अपने पद से वापस बुलाने के लिये निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा कर दी गयी है। इस संबंध में मतदान 29 सितम्बर को सुबह 7 से शाम 5 बजे तक होगा। सचिव राज्य निर्वाचन आयोग श्री दिनेश श्रीवास्तव ने जानकारी दी है कि निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन एवं प्रतीक का आवंटन 8 सितम्बर को किया जायेगा। मतदान 29 सितम्बर को होगा। मतगणना 3 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से होगी। निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही नगर परिषद जेरोन खालसा जिला निवाड़ी के नगरीय क्षेत्र में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो गयी है।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर जेरोन खालसा नगर परिषद के अध्यक्ष को पद से वापस बुलाने के लिए 29 सितंबर को होने वाले मतदान के बारे में है। यह कदम राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने हेतु उठाया गया है। इस निर्णय से स्थानीय प्रशासन में विश्वास बहाल हो सकता है और नागरिकों को बेहतर शासन की उम्मीद मिल सकती है। जनता के लिए इसका प्रभाव यह है कि चुनाव के दौरान नागरिकों को अपनी राय व्यक्त करने का अवसर मिलेगा, जिससे लोकतंत्र की मजबूती और स्थानीय स्तर पर निर्णय लेने की प्रक्रियाओं में सुधार सम्भव है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।