विदेश

नोबेल 2026: डाइसेरोथ, हेगेमान और नागेल को चिकित्सा क्षेत्र में सम्मान

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 5 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
नोबेल 2026: डाइसेरोथ, हेगेमान और नागेल को चिकित्सा क्षेत्र में सम्मान

नई दिल्ली, 05 अक्टूबर: 2026 के नोबेल पुरस्कारों का आगाज मेडिसिन के नोबेल पुरस्कार से हुआ है। फिजियोलॉजी या मेडिसिन के क्षेत्र में इस साल तीन वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से नोबेल पुरस्कार दिया गया है। इनमें कार्ल डाइसेरोथ, पीटर हेगेमान और जॉर्ज नागेल शामिल हैं।

तीनों वैज्ञानिकों को लाइट-गेटेड आयन चैनलों और ऑप्टोजेनेटिक्स से जुड़ी खोजों के लिए यह सम्मान दिया गया है। उनकी खोज ने प्रकाश की मदद से मस्तिष्क की तंत्रिका कोशिकाओं यानी न्यूरॉन्स की गतिविधियों को नियंत्रित और समझने का रास्ता खोला है।

ऑप्टोजेनेटिक्स के जरिए वैज्ञानिक प्रकाश का इस्तेमाल कर खास न्यूरॉन्स की गतिविधियों को नियंत्रित कर सकते हैं। इससे मस्तिष्क की कार्यप्रणाली को समझने के लिए न्यूरोसाइंस के क्षेत्र में एक अहम शोध उपकरण विकसित हुआ है।

कार्ल डाइसेरोथ अमेरिका से हैं, जबकि पीटर हेगेमान और जॉर्ज नागेल जर्मनी से हैं। स्वीडन के स्टॉकहोम स्थित कैरोलिंस्का इंस्टीट्यूट की नोबेल असेंबली ने मेडिसिन के नोबेल पुरस्कार का ऐलान किया।

नोबेल पुरस्कारों की घोषणा का सिलसिला अब आगे भी जारी रहेगा। मंगलवार को भौतिकी, 7 अक्टूबर को रसायन विज्ञान, 8 अक्टूबर को साहित्य, 9 अक्टूबर को शांति और 10 अक्टूबर को अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार की घोषणा होगी।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।