अपराध

नोएडा में PF अधिकारी बनकर बुजुर्ग 10 लाख ठगे:जीवन प्रमाणपत्र ऑनलाइन जमा करने पर झांसे में लिया , पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 24 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
नोएडा में PF अधिकारी बनकर बुजुर्ग 10 लाख ठगे:जीवन प्रमाणपत्र ऑनलाइन जमा करने पर झांसे में लिया , पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

साइबर ठगों ने पीएफ अधिकारी बनकर एक बुजुर्ग के साथ जीवन प्रमाणपत्र ऑनलाइन जमा कराने के नाम पर दस लाख रुपए की ठगी कर ली। आरोपियों ने फोन कर उन्हें झांसे में लिया और बैंक खाते से रकम निकाल ली। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाने की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सोमवार को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता अनिल कुमार जैन सेक्टर-75 स्थित गोल्फ सिटी में रहते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से फोन आया था। फोन करने वाले ने खुद को पंजाब नेशनल बैंक के मुख्य कार्यालय में पीएफ विभाग का अधिकारी बताया। उसने कहा कि जीवन प्रमाणपत्र ऑनलाइन जमा करना जरूरी है।

इसके बाद उसने प्रमाणपत्र जमा करने के लिए जरूरी प्रक्रिया बताई। शिकायतकर्ता ने फोन करने वाले की बात पर भरोसा कर लिया और उसके निर्देशों का पालन किया। उन्होंने अपना मोबाइल देखा तो बैंक खाते से रुपये निकलने के मैसेज मिले। खाते से रकम निकलने की जानकारी मिलते ही वह घबरा गए। उन्होंने बताया कि उन्होंने ये लेनदेन नहीं किए थे।

उनके खाते से कुल 10 लाख रुपये निकाले गए। ठगी का पता चलने पर उन्होंने तत्काल बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र से संपर्क किया। पीड़ित ने 1930 पर की शिकायत बैंक से खाते पर डेबिट फ्रीज कराने के साथ इंटरनेट बैंकिंग और डेबिट कार्ड बंद करने का अनुरोध किया। अनिल कुमार ने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई थी।

पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने और ठगी गई रकम वापस दिलाने की मांग की है। पुलिस ने की अपील थाना प्रभारी ने लोगों से अपील की है कि किसी अनजान व्यक्ति के फोन पर बैंकिंग संबंधी निर्देशों का पालन न करें। जीवन प्रमाणपत्र जमा कराने के नाम पर ओटीपी, बैंक विवरण या अन्य गोपनीय जानकारी साझा करने से बचें।

साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर शिकायत करें।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।