4 नवंबर को गोरखपुर आएंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
गोरखपुर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 4 और 5 नवंबर को दो दिवसीय दौरे पर आएंगे। उनके दौरे को लेकर सोमवार को भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय में बैठक हुई। इसमें स्वागत समारोह और पदयात्रा की तैयारियों पर चर्चा की गई।भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष 4 नवंबर को सुबह 11 बजे गोरखपुर पहुंचेंगे।
यहां वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के साथ महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज पहुंचेंगे और सभा को संबोधित करेंगे।इसके बाद 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' के नारे के साथ पदयात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज से शुरू होकर गोलघर स्थित काली मंदिर के पास सरदार पटेल की प्रतिमा पर समाप्त होगी।
इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी शामिल होंगे।पदयात्रा के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष एनेक्सी भवन में प्रबुद्ध वर्ग के लोगों, जनप्रतिनिधियों और पार्टी की कोर कमेटी के साथ बैठक करेंगे।5 नवंबर को नितिन नवीन गोरखनाथ मंदिर में दर्शन करेंगे। इसके बाद वे पार्टी के पूर्व पदाधिकारियों, पूर्व सांसदों, विधायकों और स्थानीय निकायों के पूर्व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे।
अंत में गोरखपुर क्षेत्र के 12 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों से मुलाकात कर दिल्ली रवाना होंगे।राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे और पदयात्रा की तैयारियों को लेकर भाजपा पदाधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण भी किया। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।