NTA DG बोले- NEET जल्द कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा होगी:AI से नकल रोकने पर भी काम जारी; अभी JEE और SSC जैसे एग्जाम कंप्यूटर बेस्ड हैं
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के DG अभिषेक सिंह ने रविवार को कहा कि NEET परीक्षा बहुत जल्द कंप्यूटर बेस्ड (CBT) होगी। उन्होंने कहा कि नंदन नीलेकणी की अगुआई वाली हाई-पावर टास्क फोर्स भी इस पर काम कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि JEE, SSC, CUET और NIFT परीक्षाएं पहले से CBT मोड में आयोजित हो रही हैं।
CBT ही भविष्य है। आने वाले दिनों में हमारी सभी परीक्षाएं इसी मोड में होंगी। नीट पेपर लीक पर हुए प्रदर्शन के बाद सराकर ने नंदन नीलेकणी की अगुआई में पेपर लीक के खिलाफ हाई-पावर टास्क फोर्स बनाई थी। कहा- दूसरे देशों में परीक्षा कराएगा NTA अभिषेक सिंह ने कहा कि परीक्षाएं बिना नकल, गलती और अपनी ही व्यवस्था की समीक्षा की जरूरत के आयोजित होनी चाहिए।
घरेलू परीक्षा व्यवस्था मजबूत होने के बाद NTA दूसरे वैश्विक संस्थानों के लिए परीक्षाएं कराने पर विचार करेगा। उन्होंने कहा- NTA भविष्य में दूसरे देशों और वैश्विक संस्थाओं के लिए भी परीक्षाएं आयोजित करने की दिशा में काम करेगा। NTA लॉग, डेटा और एनालिटिक्स की मदद से परीक्षाओं को बिना गलती और परेशानी के कराने की कोशिश करेगा।
जुलाई में बनी नीलेकणि की अध्यक्षता में टास्क फोर्स केंद्र ने नंदन नीलेकणि की अध्यक्षता में टास्क फोर्स जुलाई में बनाई थी। इसका गठन जंतर-मंतर पर पेपर लीक के आरोपों और परीक्षा व्यवस्था में बदलाव की मांग को लेकर हुए छात्रों के विरोध के बीच किया गया था। टास्क फोर्स में नीलेकणि के अलावा पूर्व इंटेलिजेंस ब्यूरो निदेशक तपन डेका, पूर्व इसरो चेयरमैन एस.
सोमनाथ, IIT मद्रास के निदेशक वी.
कामकोटि, पूर्व शिक्षा सचिव अनिता करवाल और लॉजिस्टिक्स विशेषज्ञ अमृत लाल मीणा शामिल हैं। क्या है नीट पेपर लीक मामला, अब तक 14 अरेस्ट 3 मई 2026 को हुई NEET-UG 2026 परीक्षा का पेपर लीक हुआ। सरकार और NTA ने NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द कर दी और दोबारा परीक्षा कराई। इस दौरान देश भर में कई छात्रों ने सुसाइड किया।
पेपर लीक को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने तक कॉकरोच जनता पार्टी ने प्रदर्शन किया। सोनम वांगचुक ने 26 दिन तक अनशन किया। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा। फिलहाल पेपर लीक मामले की जांच CBI कर रही है। इसमें महाराष्ट्र, राजस्थान, दिल्ली समेत कई राज्यों में पड़ताल हुई।
अबतक 14 आरोपी पकड़े गए हैं। CBI जल्द ही इस चार्जशीट फाइल कर सकती है।
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar
💡 पृष्ठभूमि (Background)
NEET, भारत की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा, जल्द ही कंप्यूटर आधारित (CBT) हो जाएगी, जैसा कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के डाइरेक्टर जनरल अभिषेक सिंह ने बताया। यह कदम नंदन नीलेकणी के नेतृत्व वाली हाई‑पावर टास्क फोर्स के प्रयासों के साथ मेल खाता है, जिसका उद्देश्य परीक्षा में नकल रोकना और सुरक्षा बढ़ाना है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि CBT से पेपर लीक और धोखाधड़ी के खतरे कम होते हैं, और परीक्षा की दक्षता व पारदर्शिता बढ़ती है। आम जनता पर इसका असर यह होगा कि उम्मीदवारों को ऑनलाइन तैयारी करनी होगी, सम