व्यापार

NTPC ने कैंसिल किया 400 करोड़ का टेंडर, सोमवार को फोकस में रहेंगे शेयर

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 20 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
NTPC ने कैंसिल किया 400 करोड़ का टेंडर, सोमवार को फोकस में रहेंगे शेयर

देश की सबसे बड़ी बिजली कंपनी एनटीपीसी (NTPC) ने जीआर इंफ्राप्रोजेक्ट्स को बड़ा झटका दिया है.

कंपनी ने शनिवार को कहा कि उसने GR Infraprojects के 400 करोड़ रुपये के टेंडर को कैंसिल कर दिया है, जो महाराष्ट्र के मौदा सुपर थर्मल पावर स्टेशन पर 400-MWh बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) प्रोजेक्ट से जुड़ा हुआ था.

क्यों हुआ कैंसिल?

कंपनी ने एक बयान में कहा कि कॉन्ट्रैक्टर अपनी जिम्मेदारियां पूरी करने और प्रोजेक्ट में जरूरी प्रोग्रेस हासिल करने में नाकाम रहा.

कंपनी ने कहा, "NTPC ने मौदा सुपर थर्मल पावर स्टेशन पर 400-MWh BESS प्रोजेक्ट के लिए GR Infraprojects को दिया गया कॉन्ट्रैक्ट रद्द कर दिया है क्योंकि कॉन्ट्रैक्टर अपनी कॉन्ट्रैक्ट से जुड़ी जिम्मेदारियां पूरी करने और प्रोजेक्ट में जरूरी प्रोग्रेस हासिल करने में नाकाम रहा.''

राष्ट्रीय ऊर्जा लक्ष्यों के तहत इस प्रोजेक्ट को ठेका मिलने की तारीख (अप्रैल 2026) से 15 महीनों के भीतर पूरा किया जाना था, लेकिन शुरुआती 6 महीनों में ही इसके मुख्य निर्माण कार्यों में काफी देरी हो गई.

एनटीपीसी ने कहा कि उसने जीआर इंफ्राप्रोजेक्ट्स को तत्काल सुधारात्मक कदम उठाने के लिए संविदात्मक नोटिस भी जारी किया था, लेकिन बावजूद इसके कोई कदम नहीं उठाए जाने की वजह से दोनों कंपनियों के बीच विवाद बढ़ा और प्रोजेक्ट आखिरकार कैंसिल हो गया.

फोकस में रहेंगे शेयर

कल यानी कि 21 सितंबर को हफ्ते के पहले कारोबारी दिन दोनों ही कंपनियों के शेयरों पर निवेशकों की नजर बनी रहेगी.

एक तरफ 400 करोड़ से अधिक का बड़ा सरकारी प्रोजेक्ट हाथ से निकलने की खबर से सोमवार को GR Infraprojects के शेयर में भारी बिकवाली देखी जा सकती है.

दूसरी तरफ एनटीपीसी चूंकि एक दिग्गज नवरत्न कंपनी है इसलिए 400 करोड़ के प्रोजेक्ट के कैंसिल होने की खबरों का इसके शेयरों पर कोई नकारात्मक असर पड़ने की संभावना कम है.

बता दें कि एनटीपीसी लिमिटेड (NTPC Limited) भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के अधीन कार्य करती है

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।