नुरपूर पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार से जुड़े नेटवर्क पर की प्रभावी कार्रवाई,74 लाख से अधिक की संपत्ति की फ्रीज़
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अक्तूबर 22, कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश): प्रदेश में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार बेहतर कार्य किया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत नूरपुर पुलिस ने अवैध कारोबार से जुड़े वित्तीय नेटवर्क पर प्रभावी कार्रवाई की है। पुलिस की ओर से 74.12 लाख रुपये की संपत्ति फ्रीज करने की कार्रवाई को नई दिल्ली स्थित सक्षम प्राधिकारी ने मंजूरी दे दी है।
इससे नशा तस्करी से अर्जित संपत्तियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के अभियान को मजबूती मिली है। नूरपुर पुलिस ने वित्तीय जांच के आधार पर ज्वाली क्षेत्र में स्थित दो मंजिला आवासीय एवं व्यावसायिक परिसर और एक ट्रैक्टर को फ्रीज करने की प्रक्रिया पूरी की। इस परिसर में सात दुकानें शामिल हैं।
इसकी अनुमानित कीमत 68.99 लाख रुपये है, जबकि ट्रैक्टर की कीमत लगभग 5.13 लाख रुपये है। नशा तस्करी से जुड़े मामलों में अब तक सक्षम प्राधिकारी की पुष्टि के बाद लगभग 30.70 करोड़ रुपये की संपत्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा चुकी है। यह पहल कांगड़ा जिला मेंनशे के अवैध कारोबार की आर्थिक नींव कमजोर करने और अपराधियों को अवैध कमाई का लाभ उठाने से रोकने में महत्वपूर्ण साबित हो रही है।