विदेश

Nvidia के एक और कर्मचारी ने दिया इस्तीफा, जेन्सेन हुआंग के इस्तीफे से नाराज था

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 17 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
Nvidia के एक और कर्मचारी ने दिया इस्तीफा, जेन्सेन हुआंग के इस्तीफे से नाराज था

दुनिया की सबसे बड़ी चिप निर्माता कंपनी Nvidia में नेतृत्व को लेकर विवाद जारी है. यह विवाद अब कंपनी के कर्मचारियों तक पहुंच गया है.

कंपनी के पूर्व सीईओ जेन्सेन हुआंग के अचानक इस्तीफे के बाद एक रोबोटिक्स इंजीनियर ने भी कंपनी छोड़ने का फैसला किया है.

इंजीनियर डैरेल दाई ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक लंबा पोस्ट साझा किया और अपने इस्तीफे की वजह बताई है.

उन्होंने कहा कि हुआंग से जाने से उनको दुख तो हुआ है लेकिन सबसे ज्यादा तकलीफ इस बात की है कि कंपनी ने इतने बड़े फैसले पर कर्मचारियों की राय ही नहीं सुनी.

जेन्सन हुआंग की नेतृत्व क्षमता के प्रशंसक थे डैरेल दाई डैरेल दाई Nvidia में रोबोटिक्स रिसर्च इंजीनियर के रूप में काम कर रहे थे.

अपनी पोस्ट में उन्होंने बताया कि जेन्सेन हुआंग उनके लिए सिर्फ एक कंपनी के सीईओ नहीं थे.

बल्कि वह एक ऐसे लीडर थे, जिन्होंने भविष्य की तकनीक को समय से पहले पहचानने की क्षमता दिखाई.

उनका कहना है कि हुआंग ने एआई के लोकप्रिय होने से काफी पहले ही सीयूडीए तकनीक में इनवेस्ट किया था. इसी वजह से Nvidia को एआई इंडस्ट्री में अग्रणी बनाने मे अहम भूमिक निभाई.

रोबोटिक्स और फिजिकल एआई के क्षेत्र में कंपनी के निवेश की भी सराहना की.

उन्होंने कहा कि हुआंग ने ऐसा वर्क कल्च डेवलप किया, जहां इंजीनियरों को नए प्रयोग करने, गलतियों से सीखने और जोखिम उठाने की आजादी थी.

कंपनी के फैसले में कर्मचारियों की राय नहीं सुनी गई इंजीनियर ने अपनी पोस्ट में बताया कि Nvidia में काम करने की सबसे बड़ी वजह वहां का माहौल ही था, जिसमें कर्मचारियों को लगता था कि उनकी बात सुनी जा रही है.

जेन्सेन हुआंग खुद कर्मचारियों के टॉप-5 ईमेल पढ़ा करते थे. वे लोगों के काम को मॉनीटर करते थे और सीधा संवाद करते थे.

उन्होंने आगे कहा कि मुझे हमेशा ऐसा लगता था कि इस कंपनी में इंजीनियरों के विचारों को महत्व दिया जाता है. हालांकि, इस फैसले में ऐसा लगा कि हमारी बात नहीं सुनी गई. यह बहुत ज्यादा तकलीफ दायक था.

हुआंग की वापसी के समर्थन में ऑनलाइन अभियान Nvidia के पूर्व सीईओ की वापसी की मांग बढ़ गई है.

कंपनी के कर्मचारियों और टेक इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने उनके समर्थन में ऑनलाइन अभियान शुरू किया.

कहा जा रहा है कि उनकी वापसी की मांग करने वाली याचिका पर 1.60 लाख से अधिक हस्ताक्षर किए गए हैं.

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

Nvidia के प्रमुख कर्मचारियों के इस्तीफे से कंपनी के नेतृत्व पर गहरा सवाल उठ रहा है। यह विषय चिप उद्योग के भविष्य और टेक्नोलॉजी बाजार पर असर डालता है। खबर का महत्व इसलिए है क्योंकि Nvidia विश्व की सबसे बड़ी GPU निर्माता है और उसके निर्णयों का असर वैश्विक सप्लाई चेन और निवेशकों पर पड़ता है। आम जनता पर इसका असर नई तकनीकों की उपलब्धता, शेयर बाजार की अस्थिरता और रोजगार के अवसरों में बदलाव के रूप में महसूस हो सकता है।

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।