खेल

न्यूजीलैंड को 440 वोल्ट का झटका, मिचेल सैंटनर टेस्ट सीरीज से बाहर, रिप्लेसमेंट का ऐलान

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 17 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
न्यूजीलैंड को 440 वोल्ट का झटका, मिचेल सैंटनर टेस्ट सीरीज से बाहर, रिप्लेसमेंट का ऐलान

टेस्ट सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को 440 वोल्ट का झटका लगा है. स्टार ऑलराउंडर मिचेल सैंटनर चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं.

सैंटनर को 15 नवंबर को खेले गए पांचवें वनडे मैच में दायें हाथ में चोट आई थी, जिससे वह रिकवर नहीं कर पाए हैं. भारत और न्यूजीलैंड की दो टेस्ट मैचों की सीरीज 19 नवंबर से शुरू होगी.

डीन फॉक्सक्रॉफ्ट को उनका रिप्लेसमेंट घोषित किया गया है.

मंगलवार, 17 नवंबर को न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने स्टेटमेंट जारी कर बताया कि मिचेल सैंटनर दायें हाथ में चोट के कारण टेस्ट सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं होंगे.

पांचवें वनडे मैच में अर्शदीप सिंह की एक बाउंसर गेंद सैंटनर के दायें हाथ पर जा लगी थी. स्कैन जांच में पता चला है कि सैंटनर के हाथ में फ्रैक्चर है.

सैंटनर 9 दिसंबर से ऑस्ट्रेलिया के साथ टेस्ट सीरीज में खेलेंगे या नहीं, यह उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा.

डीन फॉक्सक्रॉफ्ट टेस्ट सीरीज में उनके रिप्लेसमेंट होंगे.

फॉक्सक्रॉफ्ट ने इसी साल आयरलैंड के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था, जहां एक पारी में उन्होंने 98 रन बनाए थे.

फॉक्सक्रॉफ्ट भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में 2 मैच खेले थे, जहां उनके बल्ले से केवल 39 रन निकले थे.

फॉक्सक्रॉफ्ट दायें हाथ से बल्लेबाजी करते हैं और पेशे से ऑलराउंडर हैं.

वह हाल ही में इंडिया ए बनाम न्यूजीलैंड ए अनऑफिशियल टेस्ट सीरीज में भी खेले थे. उस सीरीज की पांच पारियों में उन्होंने 196 रन बनाए थे, जिनमें दो फिफ्टी भी आईं. वहीं गेंदबाजी में वह सिर्फ एक विकेट ले पाए थे.

19 नवंबर से टेस्ट सीरीज शुरू

भारत और न्यूजीलैंड की 2 टेस्ट मैचों की सीरीज 19 नवंबर से शुरू होगी.

पहला टेस्ट मैच वेलिंगटन में खेला जाएगा और दूसरा मुकाबला 27 नवंबर से क्राइस्टचर्च में खेला जाना है.

पहला टेस्ट - भारत बनाम न्यूजीलैंड - 19-23 नवंबर

दूसरा टेस्ट - भारत बनाम न्यूजीलैंड - 27 नवंबर-1 दिसंबर

न्यूजीलैंड का अपडेटेड स्क्वाड: टॉम लैथम (कप्तान), टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, रचिन

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के मुख्य खिलाड़ी मिचेल सैंटनर के घायल होने और टेस्ट सीरीज से बाहर होने के बारे में है। 440 वोल्ट के झटके से उनकी दाहिनी हाथ में चोट लगी, जिससे वे 15 नवंबर के वनडे मैच में खेल नहीं सके और अब पूरी तरह से रिकवरी नहीं कर पाए। यह घटना इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि सैंटनर टीम के प्रमुख ऑलराउंडर हैं और उनकी अनुपस्थिति से न्यूजीलैंड की टेस्ट सीरीज में प्रदर्शन पर असर पड़ेगा। आम जनता को यह जानना चाहिए कि टीम की रणनीति बदल सकती है और भारत-न्यूजीलैंड की सीरीज में नए खिलाड़ी डीन

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।