न्यूजीलैंड ने भारत के मुंह से छीनी जीत, ड्रॉ हुआ पहला टेस्ट; 12 साल का इंतजार बरकरार
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान पर खेला गया पहला टेस्ट पांचवें दिन (23 नवंबर) ड्रॉ पर समाप्त हुआ. एक वक्त पर लग रहा था कि टीम इंडिया आसानी से जीत हासिल कर लेगी.
पांचवें दिन न्यूजीलैंड ने अपनी दूसरी पारी में 119/2 रन के स्कोर के साथ खेल की शुरुआत की. रचिन रवींद्र और डेवोन कॉनवे खेल रहे थे. भारत को जीत के लिए 8 विकेट की दरकार थी. 3 विकेट जल्दी गिर गए.
कीवी टीम का स्कोर 176/5 रन हो गया. यहां से लगा कि टीम इंडिया के लिए आसान हो गई. लेकिन डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने भारत के मुंह से जीत छीन ली.
मिचेल और फिलिप्स खड़े रहे और दोनों ने छठे विकेट के लिए 63 (258 गेंद) रनों की साझेदारी की. यहां दोनों बल्लेबाजों ने मैच बचाने के काम को बखूबी निभाया.
इन दिनों के आगे भारतीय गेंदबाज नाकाम रहे. अगर यह जोड़ी भी जल्दी गिर जाती, तो शायद मैच का नतीजा कुछ और हो सकता था.
A resolute batting display from New Zealand denies India victory in Wellington 👊 #WTC27 📲 https://t.co/R4zvuSfbyN https://t.co/8ksmYEfbzu
ICC (@ICC) November 23, 2026
भारत के लिए 12 साल का इंतजार बरकरार
दरअसल, टीम इंडिया को न्यूजीलैंड में आखिरी टेस्ट जीत 2014 में मिली थी.
इस मुकाबले में टीम इंडिया का अच्छा प्रदर्शन देखकर लगा कि अब 12 साल से चला आ रहा जीत का सूखा खत्म हो जाएगा, लेकिन ड्रॉ के साथ यह इंतजार बरकरार रहा.
ऐसा रहा पूरे मैच का हाल
मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहली पारी में मेजबान टीम ने 368/10 रन बोर्ड पर लगाए. टीम के लिए हेनरी निकोल्स ने 175 रन की पारी खेली.
इसके अलावा ग्लेन फिलिप्स ने 118 रन बनाए. निकोल्स ने 21 चौके और फिलिप्स ने 14 चौके लगाए.
📡 स्रोत: ABP Live Khel