खेल

न्यूजीलैंड में दिखा विराट कोहली का जबरदस्त क्रेज, एयरपोर्ट पर उमड़ी भीड़ का वीडियो वायरल

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 30 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
न्यूजीलैंड में दिखा विराट कोहली का जबरदस्त क्रेज, एयरपोर्ट पर उमड़ी भीड़ का वीडियो वायरल

विराट कोहली की एक झलक पाने के लिए फैंस किस हद तक बेताब रहते हैं, इसकी झलक न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में देखने को मिली.

भारतीय स्टार के एयरपोर्ट पहुंचते ही उन्हें देखने के लिए समर्थकों की भीड़ जमा हो गई. कोई उनके साथ सेल्फी लेना चाहता था, तो कोई ऑटोग्राफ पाने के लिए आवाज लगा रहा था.

हालात ऐसे हो गए कि कोहली को भीड़ के बीच से निकालने के लिए सुरक्षा कर्मियों को आगे आना पड़ा. इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है.

30 अक्टूबर को ऑकलैंड पहुंचे कोहली का फैंस ने जोरदार स्वागत किया.

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में समर्थक बैरिकेड के पीछे खड़े होकर उनका नाम पुकारते नजर आ रहे हैं. कई लोगों ने अपने मोबाइल फोन से इस पल को रिकॉर्ड किया.

कुछ फैंस ऐसे पोस्टर भी लेकर आए थे, जिनमें उन्हें जन्मदिन की अग्रिम बधाई दी गई थी. कोहली का जन्मदिन 5 नवंबर को है.

Just Look At Virat Kohli Madness In Auckland When she finally got her poster signed and said "zindagi ka sapna pura ho gaya mera", that hits different.

Tears of pure happiness. 😭🐐 #viratkohli #kingkohli #indvsnz https://t.co/5BYgmBSFLa

Abcricinfo news (@Dailydosecric) October 30, 2026

भीड़ के बीच कोहली ने हाथ उठाकर लोगों को शांत रहने का इशारा किया. एक महिला फैन लगातार उनसे ऑटोग्राफ मांग रही थी. कोहली ने उसे शांत होने के लिए कहा और फिर उसके पोस्टर पर साइन किए.

इसके बाद सुरक्षा कर्मियों की मदद से वो एयरपोर्ट से बाहर निकले.

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज पर नजर

कोहली अब न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की वनडे सीरीज में खेलते नजर आएंगे. सीरीज का पहला मुकाबला 4 नवंबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क में होगा.

दूसरा मैच 7 नवंबर को वेलिंगटन और तीसरा 10 नवंबर को हैमिल्टन में खेला जाएगा. आखिरी दो

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

विराट कोहली, भारतीय क्रिकेट के प्रमुख खिलाड़ी, का ऑकलैंड, न्यूजीलैंड के हवाई अड्डे पर आगमन पर प्रशंसकों की भीड़ उमड़ने की घटना को दर्शाती यह खबर है। यह घटना दर्शाती है कि कोहली के प्रति भारतीय प्रशंसकों का जुनून और समर्पण कितना गहरा है, जिससे वे किसी भी परिस्थिति में उनके साथ मिलने की कोशिश करते हैं। ऐसी घटनाएँ न केवल खेल के प्रति राष्ट्रीय गर्व को बढ़ाती हैं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि को भी उजागर करती हैं। इसके अलावा, यह दिखाता है कि किस तरह सेलिब्रिटी की उपस्थिति से पर्यटन और मीड

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।