खेल

न्यूजीलैंड से दूसरे टी20 में क्यों नहीं खेलेंगे ईशान किशन? BCCI ने खुद डिटेल में बताया

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 23 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
न्यूजीलैंड से दूसरे टी20 में क्यों नहीं खेलेंगे ईशान किशन? BCCI ने खुद डिटेल में बताया

न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज के बीच टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. भारत ने न्यूजीलैंड दौरे की शुरुआत जीत के साथ की.

गुरुवार को खेले गए पहले टी20 में टीम इंडिया ने शानदार जीत दर्ज की, लेकिन अब दूसरे टी20 से पहले टीम इंडिया का अहम खिलाड़ी चोटिल हो गया है. जी हां, ईशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 से बाहर हो गए हैं.

BCCI ने इसकी पुष्टि की है, और साथ ही ईशान की इंजरी पर अपडेट भी दिया है.

बीसीसीआई ने शुक्रवार को अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर बताया, न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच से ईशान किशन बाहर हो गए हैं.

सीरीज के पहले टी20 मैच के दौरान उन्हें दाहिनी मांसपेशी में हल्की चोट लग गई थी, जिसके चलते वे दूसरे टी20 मैच में नहीं खेल पाएंगे. बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी स्थिति पर नजर रख रही है.

𝗨𝗽𝗱𝗮𝘁𝗲: Ishan Kishan is ruled out of the second T20I against New Zealand due to a low grade right adductor strain, which he sustained during the first T20I of the series.

The BCCI Medical Team is monitoring his progress. #TeamIndia | #NZvIND https://t.co/QbZpuVh1hQ

BCCI (@BCCI) October 23, 2026

ईशान किशन का दूसरे टी20 से बाहर होना टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका है.

भारतीय टीम ने पहले टी20 में 226 के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल किया था.

ईशान बेशक पहले टी20 में बड़ी पारी नहीं खेल पाए थे और 3 गेंदों पर 1 रन बनाकर आउट हो गए थे, लेकिन वो जिस क्षमता के बल्लेबाज हैं, उसके हिसाब से टीम इंडिया को इस सीरीज में उनकी जरूरत पड़ने वाली है.

भारतीय टीम उम्मीद करेगी कि ईशान 27 अक्टूबर को खेले जाने वाले तीसरे टी20 से पहले फिट हो जाएं.

बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 मैच शनिवार, 24 अक्टूबर को काइस्टचर्च के हैगली ओवल मैदान पर ही खेला जा

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।