खेल

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर प्रसिद्ध कृष्णा, BCCI ने किया टीम इंडिया में बदलाव

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 30 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर प्रसिद्ध कृष्णा, BCCI ने किया टीम इंडिया में बदलाव

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा बाहर हो गए हैं.

प्रसिद्ध को भारतीय स्क्वाड में शामिल किया गया था, लेकिन उनका खेलना फिटनेस पर निर्भर था.

हैमस्ट्रिंग इंजरी से जूझ रहे प्रसिद्ध कृष्णा को रिकवर करने में समय लगेगा, इसलिए वह 4 नवंबर से शुरू होने वाली ODI सीरीज में नहीं खेल पाएंगे.

वहीं नीतीश कुमार रेड्डी न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले 3 वनडे मैचों के लिए भारतीय स्क्वाड में बने हुए हैं.

वह चौथे और पांचवें वनडे मैच में नहीं खेलेंगे, इस दौरान नीतीश चार दिवसीय मैच के लिए इंडिया ए टीम को जॉइन करेंगे, जो अभी न्यूजीलैंड का दौरा कर रही है.

इससे नीतीश को 19 नवंबर से शुरू होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए तैयारी करने में मदद मिलेगी.

पहले 3 ODI मैचों के लिए भारत का स्क्वाड: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, नितीश कुमार रेड्डी

चौथे और पांचवें ODI के लिए भारतीय स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन, अक्षर पटेल, नमन धीर, औकिब नबी, गुरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र, मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर, कुलदीप यादव

🚨 News 🚨 Prasidh Krishna ruled out of ODI series. Mohd. Siraj will join the India A squad for the 2nd four-day game.

Nitish Kumar Reddy will link up with the India A squad for the 3rd four-day game More details 🔽 | #TeamIndia | #NZvIND https://t.co/qGIF5AL2uG

BCCI (@BCCI) <a href="https://x.com/BCCI/status/21160176

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।