विदेश

न्यूयॉर्क में जयशंकर ने 4F संकट और बहुपक्षीय विकास पर की बात

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
न्यूयॉर्क में जयशंकर ने 4F संकट और बहुपक्षीय विकास पर की बात

सितंबर 22, नई दिल्ली: विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर इन दिनों न्यूयॉर्क में हैं, जहां वे UNGA की बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे हैं। 26 सितंबर को विदेश मंत्री का संबोधन होगा। इससे पहले डॉ. एस. जयशंकर ने पार्टनर्स फॉर मल्टीलेटरलिज़्म समिट के पहले सत्र में कई अहम बातें कहीं।उन्होंने कहा कि भारत के पास बहुपक्षीय विकास के लिए एक मजबूत आधार है और इसे आगे बढ़ाने के लिए केवल इसका समर्थन करना ही नहीं, बल्कि व्यवहार में भी इसे मजबूत करना जरूरी है।साथ ही, विदेश मंत्री डॉ.

एस. जयशंकर ने ईंधन, भोजन, उर्वरक और वित्त यानी 4F संकट का जिक्र करते हुए कहा कि इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। नई चुनौतियों और नई क्षमताओं के दौर में मजबूत नियम और सुरक्षा व्यवस्था बनाना जरूरी है।

कैप्शन: पार्टनर्स फॉर मल्टीलेटरलिज़्म समिट में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।