खेल

NZ ने बना डाला टी20 का सबसे बड़ा स्कोर, फिलिप्स ने ठोके 82, टीम इंडिया को 226 का लक्ष्य

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 22 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
NZ ने बना डाला टी20 का सबसे बड़ा स्कोर, फिलिप्स ने ठोके 82, टीम इंडिया को 226 का लक्ष्य

न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 225 रन बना दिए हैं. यह हेगली ओवल पर न्यूजीलैंड टीम का सबसे बड़ा स्कोर है.

ग्लेन फिलिप्स ने ऐसा बवंडर मचाया कि उन्होंने अकेले ही 8 चौके और 3 छक्के जड़ते हुए 82 रन बना डाले. टीम इंडिया को यह मैच जीतना है तो हेगली ओवल मैदान का सबसे बड़ा रन चेज करना होगा.

इस मैदान पर कभी भी टी20 इंटरनेशनल में 174 से बड़ा रन चेज नहीं हुआ है. बताते चलें कि यह न्यूजीलैंड का टी20 में भारत के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर भी है.

क्राइस्टचर्च में खेले जा रहे इस मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी चुनी थी.

पहले 2 ओवरों में अर्शदीप और भुवनेश्वर ने अपनी स्विंग से कीवी बल्लेबाजों को खूब परेशान किया.

पहले 2 ओवरों में सिर्फ 12 रन बने थे, लेकिन तीसरे ओवर में भुवनेश्वर कुमार को 17 रन पड़े.

उसके बाद तो न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने पीछे मुड़कर ही नहीं देखा और धुआंधार अंदाज में शॉट लगाने शुरू कर दिए.

न्यूजीलैंड ने बनाया टी20 का सबसे बड़ा स्कोर

न्यूजीलैंड ने पहले टी20 मैच में 225 रन बनाकर टी20 इंटरनेशनल में भारत के खिलाफ अपने ही सबसे बड़े स्कोर की बराबरी कर डाली है.

इसी साल जनवरी में तुरुवनंतपुरम में भी न्यूजीलैंड टीम ने भारत के खिलाफ 225 रन का स्कोर खड़ा किया था.

कीवी टीम की इस ऐतिहासिक पारी में ग्लेन फिलिप्स का सबसे बड़ा योगदान रहा, जो 40 गेंद में 82 रन बनाकर नाबाद लौटे. 205 के स्ट्राइक रेट से खेली इस तूफानी पारी में उन्होंने 8 चौके और 3 छक्के लगाए.

फिन एलन के अलावा 24 साल के युवा बल्लेबाज बेवोन जैकब्स ने भी खासा प्रभावित किया. एलन ने 24 गेंद में 45 रन बनाए, जबकि जैकब्स ने 16 गेंद में 31 रन बनाए.

अपनी छोटी सी पारी में जैकब्स ने अर्शदीप सिंह को 96 मीटर लंबा छक्का भी लगाया.

न्यूजीलैंड के टी20 में सबसे बड़े स्कोर (भारत के खिलाफ)

225 रन - साल 2026 (तिरुवनंतपुरम)

225 रन - साल 2026 (क्राइस्टचर्च)

219 रन - साल 2019 (वेलिंगटन)

<h4 style="text

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।