NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भारतीय टीम इन दिनों न्यूजीलैंड दौरे पर 5 मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है. इसके बाद 04 नवंबर से 5 वनडे मैचों की सीरीज शुरू होगी. लेकिन इससे पहले टीम इंडिया बड़ी मुश्किल में नजर आ रही है.
स्टार तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा के सीरीज से बाहर होने की खबर सामने आई है.
बीसीसीआई ने टीम का एलान करते वक्त बताया था कि प्रसिद्ध का खेलना फिटनेस पर निर्भर करेगा.
हैमस्ट्रिंग से उबर रहे प्रसिद्ध को लेकर न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट में बताया गया कि वह पूरी वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं.
उन्हें शुरुआती 3 वनडे के लिए भारतीय स्क्वॉड में शामिल किया गया था. लेकिन अब वह पूरी सीरीज में ही नहीं खेल पाएंगे.
रिपोर्ट में बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा, "प्रसिद्ध अच्छी तरह से उबर रहे हैं.
एक नवंबर और दो नवंबर को बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में उनका मैच सिमुलेशन (मैच की तरह परिस्थितियां तैयार करना) और फिटनेस टेस्ट होना है." सूत्र ने आगे कहा, "टीम मैनेजमेंट और नेशनल सिलेक्शन कमेटी का मानना है कि प्रसिद्ध को टेस्ट क्रिकेट के लिए पूरी तरह फिट होना चाहिए, जहां उनकी जरूरत वनडे की तुलना में अधिक है."
रिप्लेसमेंट कौन?
अब सवाल यह उठ रहा है कि उन्हें कौन सा खिलाड़ी रिप्लेस करेगा? इस पर आकिब नबी का नाम सामने आ रहा है.
आकिब वनडे सीरीज के अंतिम 2 मैचों में टीम इंडिया का हिस्सा हैं.
हाल ही में जम्मू-कश्मीर से आने वाले आकिब इंडिया-ए के लिए न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ अनौपचारिक टेस्ट में खेलते हुए नजर आए थे. पहले मुकाबले में उन्होंने 6 विकेट लिए थे. दोनों पारियों में 3-3 विकेट चटकाए थे.
लिहाजा आकिब को मौका दिया जा सकता है.
यहां गौर करने वाली बात यह है कि अब तक बीसीसीआई ने आधिकारिक रूप से प्रसिद्ध कृष्णा के बाहर होने की जानकारी नहीं दी है.
अब देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय गेंदबाज पर अंतिम फैसला क्या लिया जाता है.
यह भी पढ़ें: <a title="WPL 2027 Auction: सोफी मोलिनक्स पर लगी करोड़ों की बोली, यूपी वॉरियर्स ने ख
📡 स्रोत: ABP Live Khel