राज्य

ओबीसी आरक्षण की मांग को लेकर खूंटी बंद का जिले में व्यापक असर, कई दुकानें बंद

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 6 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
ओबीसी आरक्षण की मांग को लेकर खूंटी बंद का जिले में व्यापक असर, कई दुकानें बंद

ओबीसी आरक्षण के मुद्दे को लेकर खूंटी बंद का व्यापक असर, हुटार चौक पर बंद समर्थकों ने सड़क जाम कर वाहनों की आवाजाही रोकी, कई दुकानें भी रहीं बंद।

Short Headline: ओबीसी आरक्षण की मांग को लेकर खूंटी बंद का जिले में व्यापक असर, कई दुकानें बंद

06 अक्टूबर, खूंटी: पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) आरक्षण के मुद्दे को लेकर मंगलवार को आहूत खूंटी बंद का जिले में व्यापक असर देखने को मिला। बंद के दौरान शहर और आसपास के क्षेत्रों में कई दुकानें बंद रहीं। सुबह से ही बंद समर्थक सड़कों पर उतर आए और लोगों से बंद को सफल बनाने की अपील की।

खूंटी-रांची रोड स्थित हुटार चौक पर बंद समर्थकों ने बड़ी संख्या में वाहनों को सड़क पर खड़ा कर दिया। इसके बाद हुटार चौक के आसपास की कई दुकानें भी बंद रहीं। बंद समर्थकों द्वारा सड़क जाम किए जाने से कुछ समय के लिए आवागमन बाधित रहा और सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई।

बंद समर्थक शहर के विभिन्न इलाकों में घूम-घूमकर दुकानदारों से प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील करते दिखे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से बंद को सफल बनाने का आग्रह किया।

बाइट: ब्रज किशोर, जिलाध्यक्ष, जेएलकेएम बाइट: विक्रम नाग, सांसद प्रतिनिधि खूंटी

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।