राज्य

अक्टूबर में GST कलेक्शन 23% बढ़ा, 2.31 लाख करोड़ रुपए पर पहुंचा

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 1 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
अक्टूबर में GST कलेक्शन 23% बढ़ा, 2.31 लाख करोड़ रुपए पर पहुंचा

नवंबर 01, नई दिल्ली: अक्टूबर 2026 में देश का सकल जीएसटी संग्रह सालाना आधार पर 22.9 फीसदी बढ़कर 2 लाख 31 हजार 290 करोड़ रुपये पहुंच गया। अक्टूबर 2025 में यह 1 लाख 88 हजार 125 करोड़ रुपये था। जुलाई के बाद लगातार चौथे महीने जीएसटी संग्रह 2 लाख करोड़ रुपये के पार रहा। इस साल अप्रैल के बाद अक्टूबर का संग्रह अब तक का दूसरा सबसे बड़ा मासिक आंकड़ा है।इस बढ़ोतरी में आयात से मिलने वाले कर राजस्व की अहम भूमिका रही।

आयात से जीएसटी संग्रह 42.2 फीसदी बढ़कर 72 हजार 246 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि घरेलू जीएसटी संग्रह 15.8 फीसदी बढ़कर 1 लाख 59 हजार 44 करोड़ रुपये रहा।रिफंड के बाद शुद्ध जीएसटी राजस्व 25.6 फीसदी बढ़कर 2 लाख 3 हजार 356 करोड़ रुपये रहा। वहीं, चालू वित्त वर्ष के पहले सात महीनों में सकल जीएसटी संग्रह 13.2 फीसदी बढ़कर करीब 14 लाख 78 हजार करोड़ रुपये पहुंच गया।

आंकड़े घरेलू आर्थिक गतिविधियों और आयात से मिलने वाले कर राजस्व में बढ़ोतरी को दर्शाते हैं।

फोटो- प्रतीकात्मक तस्वीर

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।