राज्य

ओडिशा के 3 जिलों में बाढ़, 62 हजार लोग फंसे:चक्रवात अर्नब का असर, MP-UP और राजस्थान में आंधी-बारिश; 14 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 30 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
ओडिशा के 3 जिलों में बाढ़, 62 हजार लोग फंसे:चक्रवात अर्नब का असर, MP-UP और राजस्थान में आंधी-बारिश; 14 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट

चक्रवाती तूफान अर्नब कमजोर होकर कम दबाव के क्षेत्र में बदल गया है। इसके बावजूद मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान समेत 14 राज्यों में आंधी-बारिश जारी है। मौसम विभाग (IMD) ने अगले दो दिन के लिए इन राज्यों में रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बारिश और ठंडी हवाओं से कई राज्यों में दिन के तापमान में गिरावट आई है।

ओडिशा के 3 जिलों गंजाम, गजपति और कंधमाल में बाढ़ आ गई। गंजाम के 300 गांवों का संपर्क टूट गया है। गंजाम और गजपति जिलों में करीब 62 हजार लोग बा​ढ़ में फंसे हैं। NDRF की 54 टीमें 120 लोगों को एयरलिफ्ट कर चुकी हैं। दिल्ली में गुरुवार की देर रात बारिश हुई। IMD के मुताबिक, गुरुवार को अधिकतम तापमान 25.4°C दर्ज किया गया, जो एक दिन पहले से 6.4°C कम और पिछले चार साल में अक्टूबर का सबसे कम अधिकतम तापमान है।

सैटेलाइट मैप में देखें दक्षिण अंडमान सागर में बना नया सिस्टम देशभर से मौसम की तस्वीरें… अगले 2 दिन के मौसम का हाल… देश आज के मौसम का हाल… राज्यों से मौसम की खबरें… राजस्थान- तूफान के कारण बारिश-ओले गिरे, 28 जिलों में अलर्ट राजस्थान में भी अर्नब चक्रवात के असर हवा के साथ बारिश का दौर जारी है।

आज भी 28 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जयपुर में गुरुवार दोपहर से रुक-रुककर बारिश हो रही है। हवा सर्द होने के कारण राजधानी में ठंडक बढ़ गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान करौली, भरतपुर, धौलपुर, अलवर, दौसा, सवाई माधोपुर, भीलवाड़ा, अजमेर, नागौर, टोंक में भी बरसात हुई। जयपुर में कुछ इलाकों में ओले भी गिरे।

पूरी खबर पढ़ें… MP में 2 नवंबर तक चक्रवात अर्नब का असर, 33 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट मध्य प्रदेश में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के असर से दो दिन से आंधी-बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले चार दिन, यानी 2 नवंबर तक प्रदेश में बारिश हो सकती है। शुक्रवार को ग्वालियर-जबलपुर समेत 33 जिलों में तेज आंधी और हल्की बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

बारिश और सर्द हवाओं से गुरुवार को दिन के तापमान में 2 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। पूरी खबर पढ़ें… यूपी के सभी जिलों में बारिश का अलर्ट, आगरा-मथुरा समेत 20 शहरों में पानी बरस रहा यूपी में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के असर से मौसम बदला हुआ है। शुक्रवार सुबह से लखनऊ, नोएडा, आगरा, मथुरा और जौनपुर समेत 20 शहरों में रुक-रुक कर बारिश हो रह

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।