अपराध

ओडिशा के 5 जिलों में डूबने से 12 की मौत:गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए हादसे, इनमें 6 बच्चे भी शामिल

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 21 सितंबर 2026 👁️ 3 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
ओडिशा के 5 जिलों में डूबने से 12 की मौत:गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए हादसे, इनमें 6 बच्चे भी शामिल

ओडिशा में बुधवार को छह अलग-अलग घटनाओं में 12 लोगों की डूबने से मौत हो गई। इनमें छह बच्चे शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, ज्यादातर हादसे गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए। ये घटनाएं जगतसिंहपुर, सुंदरगढ़, गंजाम, जगतसिंहपुर, भद्रक और कोरापुट जिलों में हुईं। जगतसिंहपुर जिले में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान चार युवक नहर के तेज बहाव में बह गए। फायर सर्विस के जवानों ने उन्हें बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान मनोजित स्वैन, स्वप्नजीत बारिक, रश्मिरंजन नायक और जगन्नाथ पालेई के रूप में हुई है। चारों की उम्र 20 वर्ष के आसपास थी।

14 साल के 3 बच्चे नदी-तालाब में डूबे गंजाम जिले में घोड़ाहाड़ नदी में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान डूबने से 14 साल के 2 बच्चों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान आदर्श साहू और प्रीतम सामेली के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों विसर्जन के लिए नदी गए थे और गहरे पानी में जाने के बाद डूब गए।

इसी जिले के दिगपहांडी थाना क्षेत्र में सुबह 10 बजे गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान 8वीं क्लास का एक स्टूडेंट गांव के तालाब में डूब गया। उसे दिगपहांडी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सितांशु जेना (14) के रूप में हुई है। पूजा के लिए रेत लेने नदी पर पहुंची थी तीनों बच्चियां सुंदरगढ़ जिले के रायबोगा थाना क्षेत्र के सालंगाबहाल गांव में शंख नदी में तीन बच्चियां डूब गईं।

ये बच्चियां कर्मा पूजा के लिए नदी से रेत लाने आई थीं। पैर फिसलने से एक बच्ची नदी में जा गिरी, उसे बचाने के दो अन्य कूदीं और तीनों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 6 वर्षीय गीतिका साहू, 6 वर्षीय सिबिका साहू और 8 वर्षीय श्रुति साहू के रूप में हुई है। तीनों मजहाटोली की रहने वाली थीं। उनके शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।

पुलिस के अनुसार, भद्रक और कोरापुट जिलों में भी गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान डूबने से 3 लोगों की मौत हुई है। ------------------- ये खबर भी पढ़ें… 48 घंटे बाद मिले 2 छात्रों के शव, 3 मौतें:हसदेव नदी में बहे थे, पत्थरों में फंसे मिले, सेल्फी के चक्कर में गई जान छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में हसदेव नदी में बहे दो छात्रों के शव 48 घंटे बाद बरामद कर लिए गए हैं।

शनिवार को एक छात्र का शव मिला था, ज

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

ओडिशा के पाँच जिलों में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए जल दुर्घटनाओं में 12 लोगों की मृत्यु हुई, जिनमें छह बच्चे भी शामिल थे। यह घटना धार्मिक परंपरा के दौरान होने वाली सुरक्षा की कमी को उजागर करती है। ऐसे हादसे समाज को यह चेतावनी देते हैं कि धार्मिक कार्यक्रमों में भी जल सुरक्षा के नियमों का पालन अनिवार्य है। अगर इन पर ध्यान नहीं दिया गया तो भविष्य में और भी जान-माल की क्षति हो सकती है, जिससे जनता में भय और अविश्वास बढ़ेगा।

🎙️ जनता का संदेश का मत

गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई इस दुखद दुर्घटना से हमें यह सिखने को मिलता है कि सांस्कृतिक परंपराओं में भी सुरक्षा का पालन अनिवार्य है। जब भी बड़ी भीड़ इकट्ठी हो, तो पहले सुरक्षा व्यवस्था और आपातकालीन योजनाएँ बनानी चाहिए। समाज को इस घटना से प्रेरणा मिलनी चाहिए कि परंपरा के साथ जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी त्रासदियाँ न हों।

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।