राजनीति

ओडिशा के राज्यपाल ब्रज मोहन राम से मिले रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ और भाजपा नेता

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 13 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
ओडिशा के राज्यपाल ब्रज मोहन राम से मिले रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ और भाजपा नेता

ओडिशा के राज्यपाल ब्रज मोहन राम से मिले रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश समेत कई नेता, भविष्य की दी शुभकामनाएं।

Short Headline: ओडिशा के राज्यपाल ब्रज मोहन राम से मिले रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ और भाजपा नेता

13 अक्टूबर, रांची: पलामू के पूर्व सांसद और ओडिशा के नवनियुक्त राज्यपाल ब्रज मोहन राम से उनके रांची स्थित मोरहाबादी आवास पर रक्षा राज्यमंत्री सेठ ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने ब्रज मोहन राम के सफल कार्यकाल और ओडिशा के विकास, समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की। मुलाकात के दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, रांची की महापौर रोशनी खलखो और रांची महानगर के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने ब्रज मोहन राम के अनुभव और मार्गदर्शन में ओडिशा के विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।