ओडिशा में RBI का डेटा सेंटर, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अक्टूबर 25, नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओडिशा के भुवनेश्वर के पास भारतीय रिजर्व बैंक के नए डेटा सेंटर और एंटरप्राइज कंप्यूटिंग एवं साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान का उद्घाटन करेंगे। यह पहल देश के महत्वपूर्ण वित्तीय डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर की सुरक्षा, डेटा प्रबंधन और आपदा के बाद सेवाओं को बहाल करने की क्षमता को मजबूत करने की दिशा में अहम है।
डिजिटल इंडिया की ताकत सिर्फ तेज इंटरनेट, ऑनलाइन बैंकिंग और UPI से होने वाले भुगतान में नहीं है। इसकी असली ताकत उस भरोसे में है, जो करोड़ों लोगों को अपने डिजिटल लेन-देन पर है। भारत डिजिटल भुगतान की वैश्विक महाशक्ति बन चुका है। अब चुनौती है इस ताकत को साइबर हमलों से सुरक्षित रखने की। इसी महत्वपूर्ण संदर्भ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को ओडिशा के भुवनेश्वर में RBI के नए डेटा सेंटर और एंटरप्राइज कंप्यूटिंग एवं साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान का उद्घाटन करेंगे।
File Photo.