राजनीति

ओला, उबर और रैपिडो को सरकार का अल्टीमेटम, 9 महीने में 100% इलेक्ट्रिक वाहन चलाएं

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 7 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
ओला, उबर और रैपिडो को सरकार का अल्टीमेटम, 9 महीने में 100% इलेक्ट्रिक वाहन चलाएं

आज के समय में बाइक टैक्सी का इस्तेमाल दिन ब दिन बढ़ रहा है.

अगर आप महाराष्ट्र में बाइक टैक्सी का उपयोग करते हैं या फिर बाइक टैक्सी चलाते हैं तो यह जानकारी आपके लिए जरूरी है.

राज्य सरकार ने Ola,Uber और Rapido समेत सभी बाइक टैक्सी कंपनियों को अपनी बाइक इलेक्ट्रिक करने का निर्देश दिया है.

जानकारी के मुताबिक, कंपनियों को अपना पूरा बाइक टैक्सी फ्लीट इलेक्ट्रिक करने के लिए कुछ महीनों का समय दिया गया है.

यानी अब बाइक टैक्सी को पेट्रोल की जगह इलेक्ट्रिक पर शिफ्ट करने की तरफ कदम उठाया गया है.

कितना समय दिया गया है?

रिपोर्ट के मुताबिक, जो भी कंपनियां अभी पेट्रोल से चलने वाली बाइक का इस्तेमाल कर रही हैं, उन्हें इलेक्ट्रिक वाहन पर शिफ्ट होना होगा और उन्हें इसके लिए 6 महीने का समय दिया गया है.

लेकिन ये समय सीमा सभी के लिए एक जैसी नहीं है, क्योंकि कुछ कंपनियों को एक्स्ट्रा समय दिया गया है, लेकिन इसके पीछे कारण भी है.

नियम लागू करने के दिए निर्देश

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के निर्देश के बाद महाराष्ट्र परिवहन विभाग ने RTOs और बाइक टैक्सी कंपनियों को इस नियम को लागू करने के लिए कहा है.

यानी अब आने वाले समय में महाराष्ट्र में बाइक टैक्सी पेट्रोल की जगह इलेक्ट्रिक कर दी जाएंगी.

कुछ कंपनियों को मिलेगा एक्स्ट्रा समय

बता दें कि जिन भी ऑपरेटर्स ने महाराष्ट्र बाइक टैक्सी नियम 2025 के तहत प्रोविजनल लाइसेंस के लिए पहले से ही अप्लाई किया हुआ है तो उन्हें पेट्रोल से इलेक्ट्रिक वाहन पर शिफ्ट होने के लिए 3 महीने का एक्स्ट्रा समय दिया जाएगा.

यानी अलग-अलग मामलों में कंपनियों को अपनी सभी बाइक पेट्रोल से इलेक्ट्रिक पर शिफ्ट करने के लिए 9 महीने तक का समय मिल सकता है.

ऐसे में सबसे बड़ा सवाल तो यही है कि आखिर सरकार ने ये फैसला क्यों लिया है इस फैसले के पीछे सरकार का मकसद क्या है?

सरकार का मकसद क्या है?

अगर बात करें इस निर्देश के पीछे सरकार के मकसद की तो राज्य में तेजी से बाइक टैक्सियों की संख्या बढ़ रही है और पेट्रोल से चलने वाली बाइक से प्रदूषण बढ़ता है तो सरकार ने इसलिए अब इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए अहम क

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।