ओम बिरला-वोलोदिन के बीच भारत-रूस संसदीय सहयोग पर वार्ता
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अक्टूबर 25, नई दिल्ली: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने रूसी संसद स्टेट ड्यूमा के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। दोनों नेताओं ने भारत-रूस मैत्री और संसदीय सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा की। ओम बिरला ने दोनों देशों के राजनयिक संबंधों की स्थापना के 80 वर्ष पूरे होने को महत्वपूर्ण अवसर बताया।
उन्होंने भारत और रूस की संसदों के बीच अंतर-संसदीय आयोग की अगली बैठक आयोजित करने का सुझाव दिया। दोनों पक्षों ने संसदीय प्रतिनिधिमंडलों के नियमित आदान-प्रदान, युवा और महिला सांसदों के बीच संवाद तथा संसदीय मैत्री समूहों के माध्यम से संपर्क बढ़ाने पर जोर दिया।ओम बिरला ने 'संसद भाषिणी' के जरिए संसदीय कार्यवाही को विभिन्न भारतीय भाषाओं में सुलभ बनाने के प्रयासों का भी उल्लेख किया।
वार्ता में BRICS देशों की संसदों के बीच सहयोग, आतंकवाद से मुकाबले, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार और भारत की स्थायी सदस्यता के लिए रूस के समर्थन पर भी चर्चा हुई। इसके अलावा, दोनों नेताओं ने व्यापार, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, कृषि, उद्योग और जन-जन के संपर्क को बढ़ावा देने की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया गया।
फोटो- भारत-रूस संसदीय सहयोग पर वार्ता