मनोरंजन

'ओम चैप्टर 1' वर्ल्डवाइड 50 करोड़ के पार, नॉर्थ अमेरिका में बनी 6वीं हाईएस्ट ओपनर तमिल फिल्म

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 22 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
'ओम चैप्टर 1' वर्ल्डवाइड 50 करोड़ के पार, नॉर्थ अमेरिका में बनी 6वीं हाईएस्ट ओपनर तमिल फिल्म

धनुष और साई पल्लवी स्टारर फिल्म 'ओम चैप्टर 1' रिलीज होते ही छा गई है. इसे दर्शकों की ओर से काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. फिल्म में दोनों स्टार्स की एक्टिंग ने दिल जीत लिया है.

यही वजह है कि फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर स्ट्रॉन्ग वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिल रहा है. इसने महज दो दिनों में ही 50 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है.

दरअसल, 'ओम चैप्टर 1' की रिलीज को महज दो दिन ही हुए हैं और इसने दुनियाभर में अच्छा खासा बिजनेस कर लिया है, जिसके बाद इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 50 करोड़ के पार हो चुका है.

इसी के साथ ही नॉर्थ अमेरिका की भी छठी हाईएस्ट ओपनर तमिल फिल्म बन गई है. चलिए बताते हैं कलेक्शन.

'ओम चैप्टर 1' वर्ल्डवाइड 50 करोड़ के पार

  • सैकनिल्क के अनुसार, धनुष की फिल्म 'ओम चैप्टर 1' ने इंडिया में पहले दिन 18.10 करोड़ का कलेक्शन किया था.
  • जबकि दूसरे दिन फर्स्ट डे के मुकाबले 10.2% की गिरावट दर्ज की गई और इसने 16.25 करोड़ का बिजनेस कर लिया था.
  • इसके बाद फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 34.35 करोड़ हो गया था.
  • इतना ही नहीं, फिल्म ने दुनियाभर में 61.85 करोड़ का कारोबार किया और ओवरसीज में 22 करोड़ का कलेक्शन किया.

यह भी पढ़ें: 'दृश्यम 3' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देख सकते हैं अजय देवगन फिल्म

'ओम चैप्टर 1' बनी नॉर्थ अमेरिका में 6वीं हाईएस्ट ओपनर तमिल फिल्म

तमिल फिल्म 'ओम चैप्टर 1' ने नॉर्थ अमेरिका के बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार ओपनिंग की. कोईमोई के अनुसार, फिल्म ने 295K डॉलर की कमाई की. जबकि फिल्म ने प्रीमियर में ही 170K डॉलर कमा लिए थे.

इंडियन करेंसी के लिहाज से फिल्म ने नॉर्थ अमेरिका में पहले दिन 11 करोड़ का बिजनेस किया और इसने नॉर्थ अमेरिका में टॉप ओपनिंग करने वाली 10 तमिल फिल्मों में 6वें नंबर पर ज

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।