विदेश

ऑनलाइन पेमेंट से डरता है पाकिस्तान, लोग आज भी रखते हैं खूब नकदी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 18 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
ऑनलाइन पेमेंट से डरता है पाकिस्तान, लोग आज भी रखते हैं खूब नकदी

दुनियाभर में ऑनलाइन पेमेंट्स का डंका बजता है.

भारत भी डिजिटल दौर में आगे बढ़ रहा है और यहां पर भी अधिकतर डिजिटल पेमेंट्स का ही इस्तेमाल किया जाता है. ये पेमेंट्स एक टैप में बड़ी ही आसानी से हो जाते हैं.

तो वहीं दूसरी तरफ एक मुल्क ऐसा भी है जहां ऑनलाइन पेमेंट्स से ज्यादा कैश का इस्तेमाल किया जाता है. ये देश है पाकिस्तान, जहां के लोग आज भी कैश पर ही निर्भर हैं.

हालांक ऐसा नहीं है कि पाकिस्तान में डिजिटल पेमेंट मोड शुरू नहीं हुआ है.

बल्कि यहां पर भी मोबाइल फोन से पैसे का लेन-देन, बिजली का बिल ऑनलाइन भरना, दुकानों पर खरीदारी के लिए QR कोड रखे रहेत हैं, लेकिन फिर भी यहां की जनता कैश में ही डील करती है.

क्यों नहीं इस्तेमाल किया जाता UPI?

दरअसल BBC की माने को पाकिस्तान की आवाम को डिजिटल पेमेंट्स पर खास भरोसा नहीं है.

जिसके चलते वे लोग कैश का ही ज्यादा इस्तेमाल करते हैं.

वित्तीय मामलों की एक्सपर्ट फरजीन जहरा बताती हैं कि, पाकिस्तान में डिजिटल पेमेंट्स का चलन बढ़ रहा है, लेकिन इसे अपनाने में कई परेशानियां भी आ रही हैं. जैसे:

धोखाधड़ी का डर होना, लोगों को लगता है कि कहीं उनके खाते से पैसे चोरी न हो जाएं.

तकनीकी जानकारी की कमी होना, पाकिस्तान के बहुत से लोगों को मोबाइल एप और QR कोड इस्तेमाल करना नहीं आता. ऐसे में उन्हें लगता है कि कोई गड़बड़ ना हो जाए.

पाकिस्तान के कई इलाकों में इंटरनेट की समस्या भी रहती है, जिसके कारण पेमेंट करने में दिक्कत आती है.

कुछ लोगों का तो बैंक खाता ही नहीं है, क्योंकि यहां बैंक खाता खोलने में भी परेशानी होती है.

धोखेबाज फोन करके लोगों से बैंक की जानकारी या PIN हासिल करने की कोशिश कर सकते हैं.

महिलाएं भी नहीं करतीं डिजिटल पेमेंट

पाकिस्तान की लाखों महिलाएं अपने घर से ही छोटे- मोटे कारोबार करती हैं.

डिजिटल पेमेंट से उन्हें ग्राहकों से पैसे लेने और अपना व्यवसाय ब

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।