अपराध

ऑपरेशन बाज : फरार वारंटियों पर पुलिस का शिकंजा!, जिले में हड़कंप है और अपराधियों डर का माहौल, अन्य राज्यों से भी होगी गिरफ्तारी...

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 4 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
ऑपरेशन बाज : फरार वारंटियों पर पुलिस का शिकंजा!, जिले में हड़कंप है और अपराधियों डर का माहौल, अन्य राज्यों से भी होगी गिरफ्तारी...

एंकर - सक्ती जिले में पुलिस ऑपरेशन बाज अभियान चला रही है, जिसके तहत जिले में फरार वारंटियों पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। सक्ती पुलिस ने अब तक सैकड़ों स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है और अब दीपावली त्यौहार के बाद पुलिस टीम अन्य राज्यों में भी गिरफ्तारी के लिए जाएगी। लगातार कार्रवाई से जिले में हड़कंप है और अपराधियों डर का माहौल है।

VO-1 - सक्ती पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देश पर पूरे जिले में ऑपरेशन बाज चलाया जा रहा है। रेंज कार्यालय से मिले निर्देश के बाद सभी थानों में फरार वारंटियों की धरपकड़ तेज कर दी गई है। जिले के सभी थानों ने अब तक सैकड़ों स्थायी वारंटियों को धर दबोचा है और सभी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से कोर्ट के आदेश पर जेल दाखिल कराया गया।

पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि इस अभियान को 6 चरणों में बांटा गया है। लगातार स्थाई वारंटियों को पकड़ा जा रहा है और फरार वारंटियों के खिलाफ ये अभियान आगे भी जारी रहेगा।

बाइट 1 - प्रफुल्ल कुमार ठाकुर, पुलिस अधीक्षक, सक्ती

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।