राजनीति

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार भारत आएंगे पाकिस्तानी मंत्री:आज शंघाई सहयोग संगठन फोरम में लेंगे हिस्सा, मोदी करेंगे उद्घाटन; 25 देशों को न्योता

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 20 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार भारत आएंगे पाकिस्तानी मंत्री:आज शंघाई सहयोग संगठन फोरम में लेंगे हिस्सा, मोदी करेंगे उद्घाटन; 25 देशों को न्योता

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार पाकिस्तान का कोई मंत्री शुक्रवार को भारत आएगा। पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण समन्वय मंत्री मुसादिक मसूद मलिक दिल्ली में होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (SCO) सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम में शामिल होंगे। वे पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे दिल्ली के पुराना किला में फोरम का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम 20 से 22 नवंबर तक चलेगा। संस्कृति मंत्रालय और विदेश मंत्रालय मिलकर इसका आयोजन कर रहे हैं। भारत ने इस फोरम के लिए 25 देशों को न्योता भेजा था, जिनमें से 15 ने भागीदारी की पुष्टि की है।

इसका उद्देश्य सदस्य देशों की साझा सभ्यता और संस्कृति को सामने लाना और उनके बीच आपसी बातचीत बढ़ाना है। पाकिस्तान ने संस्कृति मंत्री की जगह जलवायु मंत्री को भेजा भारत ने पाकिस्तान के राष्ट्रीय विरासत और संस्कृति मंत्री औरंगजेब खान खिची को फोरम में शामिल होने का निमंत्रण दिया था। हालांकि, पाकिस्तान ने जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण समन्वय मंत्री डॉ.

मुसादिक मसूद मलिक को प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने के लिए नामित किया। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के मुताबिक, उसका प्रतिनिधिमंडल फोरम के अलग-अलग विषयों पर होने वाली चर्चाओं में हिस्सा लेगा। साथ ही SCO के दूसरे सदस्य देशों के प्रतिनिधियों से अलग बातचीत भी करेगा। मई 2023 में तत्कालीन विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी के गोवा दौरे के बाद किसी पाकिस्तानी संघीय मंत्री की यह पहली भारत यात्रा होगी।

बिलावल SCO के विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल हुए थे। चीन, ईरान सहित कई देश होंगे फोरम में शामिल केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने 13 नवंबर को बताया था कि भारत ने 25 देशों को निमंत्रण भेजा है। इनमें चीन, कजाकिस्तान, ईरान, किर्गिज रिपब्लिक, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान, बेलारूस, अजरबैजान, आर्मेनिया, बहरीन, नेपाल, सऊदी अरब, कंबोडिया, तुर्किये और श्रीलंका शामिल हैं।

पाकिस्तान की भागीदारी को लेकर शेखावत ने कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि पाकिस्तान भी आएगा। उनके मुताबिक, दोनों देशों की संस्कृति और सभ्यता का विकास साथ-साथ हुआ है। 1947 के बंटवारे के बाद दोनों देश अलग हुए, लेकिन उनकी साझा विरासत में अंतर नहीं है। शेखावत ने कहा था कि भारत

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर बताती है कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार पाकिस्तान का कोई मंत्री भारत आएगा। पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण समन्वय मंत्री मुसादिक मसूद मलिक शंघाई सहयोग संगठन के सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम में भाग लेंगे, जिसे प्रधानमंत्री मोदी 5:30 बजे दिल्ली के पुराना किले में उद्घाटित करेंगे। यह घटना भारत-पाकिस्तान के बीच संवाद और सहयोग के नए अध्याय की शुरुआत दर्शाती है, जो दोनों देशों के बीच तनाव को कम करने के प्रयास का संकेत है। आम जनता के लिए यह सकारात्मक संवाद से व्यापार, पर्यटन और सांस्कृतिक

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।