ऑस्ट्रियन एयरलाइंस की फ्लाइट की आपात लैंडिंग
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अक्टूबर 19, नई दिल्ली: ऑस्ट्रियन एयरलाइंस की तेल अवीव से वियना जा रही एक यात्री उड़ान को बम की धमकी मिलने के बाद बुल्गारिया की राजधानी सोफिया में आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। उड़ान संख्या ओएस-82 में कुल 57 लोग सवार थे। इनमें 51 यात्री और चालक दल के छह सदस्य शामिल थे। एयरलाइन ने बताया विमान 18 अक्टूबर की रात सुरक्षित सोफिया एयरपोर्ट पर उतरा।
बुल्गारिया के परिवहन मंत्रालय ने बताया रोमानिया की सीमा के पास उड़ान के दौरान चालक दल को बम की धमकी का संकेत मिला। इसके बाद विमान का रास्ता बदला गया। बुल्गारियाई वायुसेना के एक लड़ाकू विमान ने विमान को सोफिया तक एस्कॉर्ट किया। लैंडिंग के बाद यात्रियों को विमान से उतार लिया गया। विमान की सुरक्षा जांच की गई।
एयरलाइन ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद यात्रियों को दूसरी उड़ान से उनके गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी। धमकी के स्रोत और उसकी वास्तविकता को लेकर जांच जारी है।
फोटो- प्रतीकात्मक तस्वीर