विदेश

4 ओवर दो मेडन और 4 विकेट, सिर्फ 129 रन बनाकर भी जीता अफगानिस्तान

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 24 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
4 ओवर दो मेडन और 4 विकेट, सिर्फ 129 रन बनाकर भी जीता अफगानिस्तान

अफगानिस्तान ने जापान को 48 रनों से हरा दिया है. यह 2026 एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट प्रतियोगिता का सबसे पहला मैच है.

अफगान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 129 रन बनाए थे. जवाब में मेजबान जापान सिर्फ 81 रन बना पाया. बता दें कि ग्रुप ए की टॉप-2 टीम क्वार्टरफाइनल में प्रवेश करेंगी.

ग्रुप ए में अफगानिस्तान और जापान के साथ नेपाल भी मौजूद है.

यह मुकाबला कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला गया.

यहां की पिच बल्लेबाजी के लिए कठिन है, ऐसे में अफगान टीम सिर्फ 129 रन ही बना पाई. इसके बावजूद उसे 48 रनों के बड़े अंतर से जीत मिली है.

अफगानिस्तान के सीनियर खिलाड़ी एशियन गेम्स टीम का हिस्सा नहीं हैं, इसलिए कप्तानी डार विश रसूली को सौंपी गई है. रसूली ने 29 रन बनाए, वहीं मोहम्मद अकरम ने 34 रनों का योगदान दिया.

अफगानिस्तान की बंपर जीत

अफगानिस्तान की ओर से कसी हुई गेंदबाजी हुई.

एक समय रियो साकुरानो थॉमस और कप्तान केंडल फ्लेमिंग जापान को जीत की ओर ले जा रहे थे.

जापान ने एक समय 6 से अधिक का रन-रेट कायम किया हुआ था और 53 के स्कोर तक उसके सिर्फ 2 विकेट गिरे थे. मगर उसके बाद एक झटके में जापान का पूरा बैटिंग लाइन-अप ढह गया. जापान टीम के आखिरी 8 विकेट महज 28 रन के भीतर गिर गए.

अरब गुल ने अफगानिस्तान की तरफ से सबसे ज्यादा कहर बरपाया. उन्होंने 4 ओवरों में केवल 8 रन देकर चार बल्लेबाजों को आउट किया. अपने स्पेल में उन्होंने 2 मेडन ओवर भी फेंके.

उनके अलावा नांगेयालिया खरोटी ने 3 और अब्दुल्लाह अहमदजाई ने दो विकेट लिए. जापान टीम के 8 बल्लेबाज तो रनों के मामले में दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू पाए.

क्वार्टरफाइनल की है रेस

भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश को ऊंची रैंकिंग के आधार पर सीधे क्वार्टरफाइनल में प्रवेश मिल गया था.

मगर ग्रुप ए में अफगानिस्तान, नेपाल और जापान, वहीं ग्रुप बी में ओमान, मलेशिया और हॉन्ग कॉन्ग को ग्रुप स्टेज की चुनौती को पार करते हुए क्वार्टरफाइनल तक का सफर तय करना होगा.

<p style="text-align: justify;"

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर 2026 एशियन गेम्स के पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले मैच की है, जहाँ अफगानिस्तान ने 20 ओवर में 129 रन बनाकर जापान को 48 रनों से हराया। यह मैच ग्रुप ए के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि शीर्ष-2 टीमों को क्वार्टरफाइनल में स्थान मिलता है। अफगानिस्तान की जीत उनके लिए आत्मविश्वास बढ़ाती है और जापान के लिए एक चुनौतीपूर्ण पराजय, जिससे टीम को सुधार की आवश्यकता महसूस होती है। आम जनता पर इसका असर खेल के प्रति उत्साह बढ़ाना और एशियन गेम्स के प्रति राष्ट्रीय गर्व जगाना हो सकता है, साथ ही युवा खिलाड़ियों क

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।