खेल

पहला वनडे: भारत ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को दिया बल्लेबाजी का मौका

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 4 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
पहला वनडे: भारत ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को दिया बल्लेबाजी का मौका

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है।

शुभमन गिल बोले- बोर्ड पर टारगेट रखना बेहतर

टॉस के बाद शुभमन गिल ने कहा, “हम पहले गेंदबाजी करेंगे। बोर्ड पर टारगेट होना अच्छा रहता है। टीम इस सीरीज के लिए बेहद उत्साहित और तैयार है। यहां की कंडीशन काफी हद तक वैसी ही हैं जैसी हमें दक्षिण अफ्रीका में मिलेंगी।” उन्होंने बताया कि प्लेइंग इलेवन में अंशुल कंबोज, औकिब नबी, गुरनूर बरार और अर्शदीप सिंह के रूप में चार तेज गेंदबाज शामिल हैं।

युवा तेज गेंदबाजों पर टिकी नजर

भारतीय टीम में चारों तेज गेंदबाज युवा हैं। अर्शदीप सिंह के पास टी20 का अच्छा अनुभव है, लेकिन वनडे में मौके कम मिले हैं। इस मैच में अच्छा प्रदर्शन कर वे अपनी जगह पक्की कर सकते हैं। औकिब नबी और नमन धीर के पास भी टीम में अपनी जगह मजबूत करने का सुनहरा मौका है। स्पिनर में अक्षर पटेल और नमन धीर को मौका मिला है।

सैंटनर ने की रोटेशन की बात

न्यूजीलैंड कप्तान मिशेल सैंटनर ने कहा, “टी20 सीरीज के बाद वनडे की शुरुआत मजेदार है। दोनों टीमों के शेड्यूल को देखते हुए रोटेशन थोड़ा ज्यादा रहा है, जिससे खिलाड़ियों को मौके मिल रहे हैं। कॉनवे की जगह सीफर्ट टीम में हैं। हमारी गेंदबाजी सेटअप भी भारत जैसी ही है।” मैच का आगे का रुख युवा भारतीय गेंदबाजों के प्रदर्शन पर काफी निर्भर करेगा।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, अंशुल कंबोज, औकिब नबी, गुरनूर बरार, अर्शदीप सिंह।

न्यूजीलैंड: टिम सीफर्ट, विल यंग, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।